RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

डाक विभाग की एक पहल – सेना डाक-सेवा के माध्यम से भारतीय सेना में पहला आधार केंद्र खोला गया।

नई दिल्ली/27 जुलाई।डाक सेवा के महानिदेशक, आलोक शर्मा और क्वार्टरमास्टर जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल राजिंदर दीवान, ने संयुक्त रूप से 25 जुलाई, 2023 को 1 सेंट्रल बेस पोस्ट ऑफिस (सीबीपीओ), नई दिल्ली में सेना के लिए पहले स्थायी आधार नामांकन केंद्र (पीएईसी) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर महानिदेशक, एपीएस, मेजर जनरल एमके खान, भी उपस्थित थे।
पीएईसी देश में 48 चिन्हित स्थानों पर अपने फील्ड डाकघरों (एफपीओ) के माध्यम से त्रि-सेवा कर्मियों (रक्षा और नागरिक) और उनके आश्रितों के लिए आधार संबंधी सेवाओं (नामांकन और अपडेशन) की सुविधा प्रदान करेगा। पीएईसी सेवाओं की स्थापना के लिए सभी कमांड मुख्यालयों, कोर मुख्यालयों और चयनित एफपीओ की पहचान कर ली गई है।
डाक विभाग (डीओपी) और यूआईडीएआई ने प्रशिक्षण, उपकरण और तकनीकी सहायता के मामले में इन पीएईसी की स्थापना का पूर्ण समर्थन किया है। ये 48 पीएईसी फील्ड और पीस लोकेशन दोनों स्थानों पर कार्य करेंगे।
महानिदेशक, डाक सेवा, एवं क्यूएमजी, ने इस नई सेवा के लिए सेना डाक सेवा कोर को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अधिक एफपीओ के माध्यम से इस सेवा के विस्तार से सैनिकों को अपने आसपास उनकी सुविधा के अनुसार सरकारी सेवा उपलब्ध होगी।
क्यूएमजी, अपर महानिदेशक, एपीएस, अधिकारियों और एपीएस के अन्य रैंक के अधिकारियों ने एफपीओ के माध्यम से सेना में आधार सेवा शुरू करने की इस पहल के लिए डीओपी के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है।

Related posts

चोरी का एक अभियुक्त 5 हजार रुपया के साथ गिरफ्तार ।

rktvnews

100 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार,गये जेल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलायी।

rktvnews

राजस्थान:भरतपुर व डीग जिले का चहुंमुखी विकास कर रही राज्य सरकार, आमजन की सुविधाओं को विस्तार देने वाले विकास कार्यों की करें निरंतर मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

“स्वातंत्र्य वीर सावरकर” फिल्म को बिहार में प्रतिबंधित करने की मांग।

rktvnews

Leave a Comment