शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने भरौली-महरजा मोड़ के पास से एक शराब धंधेबाज सूहिया के सोनू कुमार यादव को लगभग 17 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जप्त अंग्रेजी शराब में रॉयल स्टैग शामिल है। शराब धन्धेबाज का दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
