
RKTV NEWS/अनिल सिंह,04 जून।स्वातंत्र्य वीर सावरकर फिल्म के बिहार में प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की गई है।आनंद मोशन पिक्चर एंड लीजेंड स्टूडियो के बैनर तले और अभिनेता रणदीप हुड्डा जो इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे है की आने वाली फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य कुमार पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखकर आने वाली फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर के बिहार में प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा है की भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक विवादित शख्स जो माफिवीर के नाम से जाने जाते है ,विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिलीज होने वाली है जिसका टीजर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है जिसे देखने के बाद साफ साफ पता चलता है की इसमें तथ्यों और इतिहासो के साथ छेड छाड़ की गई है।इस फिल्म के रिलीज होने के बाद देश और राज्य में सामाजिक सद्भाव बिगड़ने का खतरा है।यह फिल्म विवादों से परिपूर्ण है।नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का पूरा परिवार इस फिल्म के टीजर को लेकर आपत्ति व्यक्त कर रहा है।इस फिल्म में सावरकर के हिंदुत्ववादी सिद्धांतों की सराहना की गई है।इसलिए इस फिल्म से युवा पीढ़ी को गुमराह होने और सामाजिक सद्भाव बरकरार रखने के ख्याल से राज्य में इसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। फिलहाल इस फिल्म के रिलीज होने की तारीख अभी तक तय नहीं की गई है।ऐसे में बिहार एवं बिहार के नागरिकों के व्यापक हित में बिहार में इस फिल्म का प्रतिबंधित होना बहुत जरूरी है।

