RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस सह वीरांगना सम्मान समारोह आयोजित।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई।स्थानीय चंदवा स्थित हेल्थ हेवेन मेडिवर्सल हॉस्पिटल के सभागार में भव्य रूप से कारगिल विजय दिवस समारोह आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता हेल्थ हेवेन मेडिवर्सल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ0 कुमार जीतेंद्र ने की । अपने उदबोधन में डा0 कुमार जीतेंद्र ने कहा कि देश पर मर मिटने वाले वीर शहीदों की शहादत में कुछ भी करना कम होगा । हम अपने परिवार और समाज में अगर सुरक्षित है तो सिर्फ वीर जवानों के कारण , जो दिन रात देश की सरहद पर हमारी रक्षा के लिए शहीद होने से पीछे नहीं हटते ताकि हम सभी सुरक्षित रहे । आज उन शहीदों की याद में वीरांगनाओ के लिए सम्मान समारोह करके हेल्थ हेवेन मेडिवर्सल हॉस्पिटल खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है । डॉ0 कुमार जितेंद्र ने कहा की वीर शहीदों के वीरांगनाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं आजीवन निशुल्क रहेंगी। इस अवसर पर बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह ने कारगिल विजय दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा की वीर शहीदों एवं उनके बलिदानों की वजह से आज हमारा देश सुरक्षित है और हमेशा शहादत के लिए देश की रक्षा के लिए तत्पर है । बतौर अतिथि के रुप में आए राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा की वीर शहीदों के अदम्य साहस शौर्य एवं उनके पराक्रम को कभी भुलाया नहीं जा सकता अपनी बातों को कहते कहते भावुक हो उठे और अपनी वाणी से कारगिल विजय दिवस के सभी शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। समारोह में शामिल वीर शहीदों की वीरांगनाओं को हेल्थ हेवेन मेडिवर्सल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ कुमार जितेंद्र ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया । मेजर राणा प्रताप सिंह, मनमोहन सिंह, सूबेदार मेजर जे0एन0 सिंह, सूबेदार मेजर परमहंस राय, भारत विकास परिषद के अग्रणी सदस्य संजय कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह राष्ट्र लोक जन पार्टी के अग्रणी सदस्य , हेल्थ हेवेन मेडिवर्सल हॉस्पिटल के कार्यक्रम प्रभारी पिंटू भट्ट एवं हेल्थ हेवेन मेडिवर्सल हॉस्पिटल के मैनेजर विद्यासागर सिंह ने भी वीरांगनाओं को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया । इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में राजा शर्मा , अमरेंद्र कुमार , धनेश कुमार, प्रतिमा कुमारी, किरण कुमारी विमलेश पांडे, पप्पू सिंह अमित कुमार मोहम्मद रिहान कमलेश कुमार, हरी निवास यादव ,सोनू यादव की अहम भूमिका रही।मंच संचालन डॉ0 वेद प्रकाश सागर एवं एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 वीणा सिंह ने किया ।

Related posts

देवघर:जिले में लगने वाले स्मार्ट मीटर आपकी सुविधा, आपका अधिकार : उपायुक्त

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के 10वें दिन तमिलनाडु से काशी पहुँचा छठा दल।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

rktvnews

भोजपुर: मंत्री जीवेश कुमार ने 10.5 करोड़ रुपए के सभी नगर निकायों द्वारा संचालित कुल 68 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल धमार में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव।

rktvnews

Leave a Comment