RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

मणिपुर में हिंसा के विरुद्ध एक दिवसीय उपवास।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)26 जुलाई।आज नागरिक समाज एवं एकता महिला मंच के द्वारा मणिपुर में हो रही हिंसा के विरुद्ध 11 बजे दिन से 4 बजे तक एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम जयप्रकाश स्मारक,पर आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता एकता महिला मंच की मिथलेश जानकी और मंच संचालन समाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव ने किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में राष्टपिता महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण देश के मशहूर वरिष्ठ पत्रकार गुंजन सिन्हा और पटना से आई मंजू डुंग डुंग ने किया।
सबसे पहले संचालक मानव ने इस कार्यक्रम पर विस्तार से अपनी बातें रखी। पत्रकार गुंजन सिन्हा ने मणिपुर के विषय को विस्तार से रखा और कहा कि ये एक सोची समझी शाजिश है।इस पर जल्द से जल्द करवाई होनी चाहिए।
भोर के पूर्व सचिव सुशील कुमार ने मणिपुर के भौगोलिक परिस्थिति और ऐतिहासिक पक्ष को विस्तार पूर्वक रखते हुए कहा कि इस देश के खूबसूरत प्रदेश को नियोजित ढंग से नरक बनाने का काम इस सरकार ने किया है जनता को इसका जबाब देना होगा।वहाँ पर तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।
उपवास रखने वाले प्रमुख लोगों में अशोक मानव, मिथलेश जानकी, मंजू डुंग डुंग , साहेब लाल थे। अन्य लोगों में लडू भोपाली, नरेंद्र सिंह, आरती राय, उत्तम पांडे, उषा पांडे, आरती वर्मा,
उपवास स्थल को क्रांति गीतों से सराबोर करने वालों में प्रमुख रूप से चैतन्य निर्भय, रतन देवा, किशन सिंह, करन जी, राजीव कुमार शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ का वीकेएसयू में 5 सुत्री मांगों को ले हुआ धरना-प्रदर्शन।

rktvnews

राजस्थान:राज्य में पर्यटन नीति, फिल्म नीति शीघ्रता से हो जारी : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के 63 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी सौगात।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भाषा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान” से साहित्यकारों को किया सम्मानित।

rktvnews

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और राईट्य ने किया समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

भोपाल:स्वदेशी मेला-स्वदेशी व्यंजनों के संग, भोपाल वासियों को स्वदेशी वस्तुओं की आत्मीयता का कराएगा अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment