RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

नवोदय विद्यालय बलेसरा गोपालगंज में तृतीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति और अखिल भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन।

गोपालगंज/बिहार 26 जुलाई।गोपालगंज के उचकगांव प्रखंड के बलेसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवम अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया|हमारी शिक्षा प्रणाली और युवा पीढ़ी “अमृतकाल” के संकल्प को साकार करने में एक बड़ी भूमिका निभाती है।प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने इसी संदेश के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता के रूप में सुमंत कुमार स्नातकोत्तर शिक्षक ( इतिहास) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव डाला।
26 जुलाई कारगिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र के प्रति छात्र – छात्राओं ने अपना सम्मान व्यक्त करते हुए शहीदों के जीवन से प्रेरणा ले कर राष्ट्र को अक्षुण बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र – छात्राओं का प्रतिभा सम्मान किया गया। विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को प्रेरित करने के लिए राम आशीष सिन्हा के मार्गदर्शन में “अटल टिंकरिंग” व विभिन्न कार्यक्रमों पर व्यापक प्रकाश डाला गया।
निखिल रंजन वर्ग 7 और हिमांशु वर्ग 10 का राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। पाठ्य सहगमी प्रतियोगिताओं के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। वर्ग 9 के अभिषेक कुमार (अरावली सदन) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने छात्र – छात्राओं पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यापक प्रभाव को रेखांकित करते हुए शिक्षा के दूरगामी प्रभाव से उन्हें अवगत कराया एवम साथ ही साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया। मौके पर उप प्राचार्य पुष्पराज सिंह,वरीय शिक्षक ए. एन.जसवार व विद्यालय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के गौरवमयी 75 वर्ष पूर्ण।

rktvnews

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के कार्यों की योजनाओं की कार्यान्वयन हेतु चयन कार्यों की समीक्षा बैठक ।

rktvnews

भोपाल:कुटीर उद्योगों की स्थापना एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे : उप मुख्यमंत्री

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस जिला कार्यालय सहित सभी बूथो पर धूम-धाम से मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा आयोजित मौखिक परीक्षा में शोधार्थी रमेश कुमार सफल,हेड प्रो ललित कुमार ने दी बधाई।

rktvnews

सारण:टीबी मुक्त पंचायत की परिकल्पना को साकार करने में सार्थक सिद्ध होगा एआई आधारित अल्ट्रा पोर्टेबल मशीन।

rktvnews

Leave a Comment