RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

केक काट कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)23 जुलाई।आज रॉयल एंड फील्ड बुलेट शोरूम ओम व्हील्स धोबिघटवा आरा एवं शाखा ओम व्हील्स गिरजा मोड़ चंदवा आरा के द्वारा कारगिल विजय दिवस के पूर्व , पूर्व सैनिकों द्वारा केक कटवा कर कारगिल विजय दिवस मनाया गया और पूर्व सैनिकों को उपहार से सम्मानित किया गया , बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह ने केक काटकर कारगिल दिवस मनाया।इसमें बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर कन्हैया सिंह, सूबेदार शंकर सिंह, सेक्रेटरी सूबेदार मेजर जगनारायण सिंह आदि ने मिलकर विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर मेजर राणा प्रताप सिंह ने कहा कि 26 जुलाई 2023 को विजय दिवस का पर्व पड़ता है जो कि 26 जुलाई 1999 में कारगिल लड़ाई पर भारतीय सेना विजय प्राप्त की गई थी इसी खुशी में हर साल 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने ओम प्रकाशजो रॉयल एनफील्ड प्रोपराइटर के पिता और मैनेजर नीरज के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की हम सभी पूर्व सैनिक आभारी हैं जो इस शुभ अवसर पर हमें बुलाकर सम्मान दिया गया और हम लोगों द्वारा केक कटवाकर विजय दिवस मनाया गया ।

Related posts

देश, पूर्वज, संस्कृति और तहजीब से हम हिंदुस्तानी मुसलमान: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC में किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

झारखंड राजस्व संग्रहण में सुधार की कोशिश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सूचना भवन में आयोजित वाणिज्य -कर विभाग की प्रेस वार्ता में रखी बात।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेंगलुरु में द आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना वर्ष समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया पार्टी स्थापना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment