RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची: “णमोकार महामंत्र” एक ऐतिहासिक दिवस।

9 अप्रैल इस महामंत्र का दिवस।

पूरे विश्व भर के 108 देश में एक साथ एक ही समय पर मंत्रोचारण कर लाखों लोगों ने मनाया।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार)09 अप्रैल। नवकार मंत्र जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण मंत्र है, जो सभी के लिए कल्याणकारी है और इसे अपराजित मंत्र माना जाता है। यह मंत्र सभी पापों और विघ्न का नाश करने वाला माना जाता है। इसे अपनाने से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। यह मंत्र किसी भी धर्म, जाति अथवा संप्रदाय से संबंधित नहीं है, बल्कि सभी के लिए है ।इसके स्मरण से ही अनेक लोगों के रोग , दरिद्रता, भय,विपत्तियां दूर होने की अनुभव सिद्ध घटनाएं सुनी जाती है।
आज 9 अप्रैल कों रांची में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा नवकार महामंत्र दिवस करम टोली स्थित सेलिब्रेशन हॉल में आयोजित किया गया, जहां जैनियों के साथ-साथ सभी धर्म के लोग हजार की संख्या में उपस्थित थे।
नवकार महामंत्र दिवस का वैश्विक स्तर पर होने से यह आयोजन केवल एक आध्यात्मिक समागम ही नहीं, बल्कि जीतो संगठन और जैन समुदाय के लिए बहुत गौरव का क्षण रहा ।
यह दिवस एक ऐतिहासिक दिवस के नाम से जाना जाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विज्ञान भवन से नवकार मंत्र की महिमा बताईl जिसका सीधा प्रसारण पूरे विश्व भर में , जी, दूरदर्शन , जिनवाणी, एवं पारस चैनल में किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस ऐतिहासिक दिन के अवसर पर सभी लोगों को संकल्प लेने की प्रेरणा दी।
यह संकल्प क्रमशः जल संचयन, वृक्षारोपण, देश की सफाई, वोकल फॉर लोकल विदेशी कपड़ों का बहिष्कार, आयातित इलेक्ट्रॉनिक के बजाय भारतीय ब्रांडों का उपयोग करना, स्थानीय खाद्य पदार्थों का सेवन, देश दर्शन, जैविक खेती, स्वस्थ जीवन शैली ,खेल एवं गरीबों की मदद करना था।
यह जानकारी जीतो महिला शाखा उपाध्यक्ष पायल ए जैन द्वारा मिला।
रांची जीतो के अध्यक्ष विशाल जैन ने बताया कि ऐसे पवित्र अवसर पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री की उपस्थिति और आशीर्वाद इस विराट धार्मिक पल के महत्व और जैन धार्मिक परंपरा के प्रभाव का प्रमाण है।
उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र दिवस जैन समुदाय की एकता और प्रतिबद्धता के साथ धार्मिक इतिहास में एक नया अध्याय रचा है, और आने वाली पीढियां के लिए एक उल्लेखनीय मिसाल कायम करने की शक्ति का प्रतीक बनकर आया है। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग, सहभागिता, ऊर्जा जोश और समर्पण की भावना रही है।
जीतो महिला शाखा की अध्यक्षा सरोज पंड्या ने कहा कि हम वास्तव में भाग्यशाली है कि हमारे कार्यकाल के दौरान हमें ऐसे अभूतपूर्व परिणामकारी कार्य और आध्यात्मिक महत्व के आयोजन की जिम्मेदारी मिली, जिसमें पूरे विश्व भर में हमें सफलता प्राप्त हुई। यह दिवस एक असाधारण धार्मिक इतिहास में सभी के सहयोग से सफल हुआ है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस कार्यक्रम में आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

Related posts

नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए विशेष रेलगाडि़यां प्लेटफार्म 16 से प्रस्थान करेंगी; यात्रियों को प्रवेश/निकास के लिए अजमेरी गेट का उपयोग करना होगा।

rktvnews

पटना: डीजीपी ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित Trial Monitoring System Web Portal का किया उद्घाटन।

rktvnews

पटना : एसआरपी कालेज मे हिंदी दिवस पर समारोह व सेमिनार आयोजित।

rktvnews

भईल बिहान के तत्वावधान में आयोजित की गई”आरा के नाम,गीत गजल की एक शाम “वर्षांत भव्य संगोष्ठी।

rktvnews

रामगढ़:दिव्यांगजनों के लिए हुआ पर्पल फेयर का आयोजन।

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां!

rktvnews

Leave a Comment