RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मणिपुर की घटना से देश शर्मसार : अशोक राम

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राम

आरा/भोजपुर ( राकेश मंगल सिन्हा )23 जुलाई।देश का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर जल रहा है। पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से मणिपुर में हिंसा और प्रतिहिंसा की घटनाएँ हो रही हैं। वहाँ की भाजपा नीत सरकार हिंसा, आगजनी और लूट – खसोट को रोकने में पूरी तरह विफल है। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना ने तो सारी हदों को पार कर दिया। मणिपुर की घटना से पूरा देश उद्वेलित और शर्मसार हो गया है। यह कहना है भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम का। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की अक्षमता के कारण मणिपुर के मैतेई और कुकी समुदाय के लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गए हैं। उसी समुदाय के लोग पहले मणिपुर में आपस में मिल जुल कर रहते थे। भाजपा सरकार की अक्षमता के कारण मणिपुर की अराजक स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया जा सका है। देश के प्रधानमंत्री को हिंसा ग्रस्त मणिपुर में जाकर लोगों का हालचाल लेने और कड़ी कार्रवाई करने के लिए समय नहीं मिल पा रहा है। उन्हें विदेश दौरे से ही फुर्सत नहीं है। भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि हमारे पार्टी के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी ने मणिपुर का दौरा किया तथा भिन्न- भिन्न जगहों पर लोगों से मिलकर उनके दुख, दर्द और पीड़ा से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि मणिपुर के राज्यपाल का यह बयान कि मैंने अपनी जिंदगी में इतनी हिंसा नहीं देखी और मैं बहुत दुखी हूँ, यह कथन मणिपुर की भयावह स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में अराजकता भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

Related posts

बागपत:किसान को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपया 2275/प्रति कुन्तल मिलेगा।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर : शराबी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत मे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 नवंबर 24

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

कर्नाटक परिणाम! सद्भावना की जीत, नफरत की हार:विपुल बिहारी सिन्हा।

rktvnews

Leave a Comment