RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:उपायुक्त के निर्देश पर JSLPS द्वारा ट्रांसजेंडर समूह ‘किन्नर उत्थान समिति’ का गठन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड )11 नवंबर।समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज के निर्देशानुसार, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक विशेष समूह का गठन किया गया है। समूह का नाम “किन्नर उत्थान समिति” रखा गया है, जिसमें कुल 5 ट्रांसजेंडर सदस्य शामिल हैं। इस समिति के गठन का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें आजीविका के साधनों से जोड़ना और समाज में समान अवसर प्रदान करना है।
JSLPS के अधिकारियों ने बताया कि “किन्नर उत्थान समिति” के माध्यम से सदस्यों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके तहत समूह के सदस्यों को बैंकिंग, उद्यमिता विकास, लघु व्यवसाय संचालन तथा आजीविका संवर्धन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस पहल से ट्रांसजेंडर समुदाय को आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक स्वीकृति और आत्म-सम्मान भी प्राप्त होगा। इससे उनकी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और वे समाज की मुख्यधारा में समान रूप से भागीदारी निभा सकेंगे।
इस समूह के गठन के माध्यम से जिले में एक सकारात्मक सामाजिक संदेश है कि अब समाज का कोई भी वर्ग विकास से वंचित नहीं रहेगा। यह पहल ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान, गरिमा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।
JSLPS की टीम ने बताया कि यह संयुक्त पहल ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण एवं सामाजिक समावेश की दिशा में जिले में एक नई शुरुआत मानी जा रही है।

Related posts

भोजपुर:आरा में प्रधानमंत्री के सभा की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 सितंबर 25

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर का किया सघन निरीक्षण, बारिश से उत्पन्न स्थिति का लिया जायजा, आमजन से लिया फीडबैक, अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के दिए निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने ‘‘सूर्या ड्रोन टेक 2025’’ कार्यक्रम प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

स्टार्टअप्स के लिए बजट अब रोड़ा नहीं: पीआर 24×7 100 नए उद्यमियों को दे रहा है मुफ्त ग्रोथ टॉनिक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment