RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नव पदस्थापित जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने समाहरणालय और इसके परिसर में संचालित सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया।

नवादा/बिहार 21 जुलाई ।नव पदस्थापित जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने आज समाहरणालय और इसके परिसर में संचालित सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किये एवं उपस्थित अधिकारियों को विभागीय निदेश के आलोक में कार्याें का निष्पादन करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अपने कार्यालय के बाहर नेम प्लेट और कार्यालय का नाम का बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें, जिससे कि आम जनता को कार्यालय पहुंचने में सुविधा हो। सभी कार्यालयों को प्रतिदिन नियमित रूप से साफ-सफाई एवं सभी संचिकाओं को सुव्यवस्थित ढ़ंग से रखने का निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में निर्धारित समय-सीमा के अन्दर आयें और बिना कोई बिलंब किये हुए संचिकाओं का निपटारा करें। अधिकारियों और कर्मचारियों को बायोमेट्रिक सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को धैर्य से सुनें और विभागीय निर्देश के आलोक में समाधान करने के लिए प्रयास करें।
जिलाधिकारी के द्वारा आज एनआईसी, विधि शाखा, सामान्य शाखा, स्थापना शाखा, निर्वाचन, नजारत, पंचायती राज, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूअर्जन, आपदा, आपूर्ति, जन शिकायत, आईसीडीएस, डीआरडीए, ट्रेजरी, वेयर हाउस आदि का भीषण गर्मी के बावजूद भी घंटों तक निरीक्षण करते रहे।
आज निरीक्षण के समय दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त, अपूर्वा त्रिपाठी परिक्ष्यमान सहायक समाहर्ता, अमु अमला एसडीसी, राजीव कुमार एसडीसी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, आनन्द किशोर स्टोनो के साथ-साथ अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : युवाओं के लिए देश में आगे बढ़ने बेहतरीन अवसर: उपराष्ट्रपति

rktvnews

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के शिक्षक मोo इजाजुल हक राष्ट्रपति पुरस्कार से हुए सम्मानित!उपायुक्त अबु इमरान ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने पर दिया बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की कार्यवाई।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक संपन्न, अवैध भंडारण व कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेन्नई में नवनिर्मित अत्याधुनिक भारतीय तटरक्षक बल समुद्री बचाव समन्वय केंद्र के भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

बेतिया:गाँवों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी : उप विकास आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment