RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:सभी विधानसभा क्षेत्रों के सामान्य पर्यवेक्षकों की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों एवं बूथ एजेंटों के साथ प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण बैठक संपन्न|

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)21 अक्टूबर।बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर आज समाहरणालय सभा कक्ष, बक्सर में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों बक्सर, डुमरांव,राजपुर, तथा
ब्रह्मपुर के सामान्य पर्यवेक्षकों एवं व्यय पर्यवेक्षकों की संयुक्त अध्यक्षता में प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके बूथ स्तर एजेंटों ने भाग लिया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी बक्सर, उप विकास आयुक्त (DDC) तथा अपर समाहर्ता (ADM) भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रेक्षकगणों ने निर्वाचन प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता, व्यय निगरानी, नामांकन, मतदान एवं मतगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।
उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें तथा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग दें।
बैठक में उपस्थित अभ्यर्थियों एवं बूथ एजेंटों ने निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

Related posts

डी.एल.सी.सी. की तिमाही बैठक संपन्न।

rktvnews

जन्मदिवस पर पद्मश्री ममता चंद्राकर को बधाइयों का तांता, प्रभारी कुलसचिव होंगी डॉ. नीता।

rktvnews

सामाजिक नैतिकता को दीमक सरीखा चाट रहा एकल परिवारों का चलन।

rktvnews

संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां:ऐसे सुप्रीम कोर्ट की क्षय हो!

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान।

rktvnews

Leave a Comment