RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा: गणतंत्र दिवस पर झाँकी को लेकर डीडीसी ने की बैठक।

दरभंगा/बिहार 20 जनवरी। उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में शुक्रवार को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में निकाली जाने वाली झांकी को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी विपिन बिहारी सिन्हा ने मिट्टी जाँच प्रयोगशाला पर,जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर ने शिक्षा संवाद पर,जिला समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी डॉ.रश्मि वर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर,बाल संरक्षण ने दत्तक ग्रहण में विभाग की भूमिका पर,डीपीएम जीविका डॉ.ऋचा गार्गी ने सामुदायिक लाइब्रेरी पर,पीएचइडी ने जलापूर्ति पर,ग्रामीण विकास विभाग ने आदर्श ग्राम पर, निर्वाचन विभाग ने मतदाता जागरूकता पर झांकी निकालने की जानकारी दी।
उप विकास आयुक्त ने कहा की कोई भी झांकी विवादस्पद न हो साथ ही झांकी का विषय वस्तु सारगर्भित हो और झांकी आकर्षण रहे इस पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी डीआरडीए राहुल कुमार,प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा टोनी कुमारी,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय साहित्यान्चल सम्मान हेतु डॉ. प्रियंका सौरभ और डॉ. सत्यवान सौरभ का चयन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के शुरू होने की घोषणा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले अरवल जिला कमेटी सदस्य सुनील चंद्रवंशी के हत्याकांड के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में प्रतिरोध मार्च निकाला।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में क्रिकेट खेल में बन रही है अच्छी संभावना: मुख्यमंत्री

rktvnews

आन-बान-शान से समूचे जिले में लहराया तिरंगा,उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह!प्रभारी मंत्री ने मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम पर किया झंडोत्तोलन, परेड का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज के सौजन्य से जवइनिया मे बांटी गई राहत सामग्री।

rktvnews

Leave a Comment