
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अगस्त। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा भोजपुर जिला के अंतर्गत बड़हरा विधानसभा एवं संदेश विधानसभा के मंडल में युवा संवाद को लेकर बैठक किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कमल क्लब और सोशल मीडिया के साथ बैठक हुई। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विभू जैन ने बैठक की अध्यक्षता किया। यहां पर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज और युवा संवाद कार्यक्रम के दृष्टि से जिला संयोजक राहुल सिंह और जिला सह संयोजक उमंग चंद्रवंशी उपस्थित रहे। वही कोईलवर में उपस्थित ओबीसी के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋतुराज बैठक में शामिल रहे ।जहां पर बड़हरा क्षेत्र के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हम लोग युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर हर मंडल से विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी बक्सर में होने वाले युवा संवाद में सुनिश्चित करने का काम करेंगे और हम अभी भी हृदय से जवान है। और सभी मंडल अध्यक्षों को भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित रहने का आग्रह भी किया। बड़हरा विधानसभा के प्रभारी संजय सिंह,जिला उप अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह,धीरज सिंह कार्यक्रम संयोजक मनोरंजन तिवारी और सह संयोजक मनीष दुबे बैठक में उपस्थित रहे। वहीं दूसरी तरफ संदेश विधानसभा क्षेत्र के कोईलवर नगर, उदवंत नगर और गजराजगंज में युवा संवाद को लेकर बैठक किया गया जहां पर उपस्थित कार्यक्रम की दृष्टि से संयोजक राजीव सिंह और सहसंयोजक हर्षराज मंगलम भी उपस्थित रहे। उदवंत नगर कार्यक्रम की बैठक के अध्यक्षता राहुल चंद्रवंशी ने की। जहां पर भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष भिखारी सिंह, वीरेंद्र कुमार, संजीत रजक और राकेश शर्मा भी शामिल रहे। गजराजगंज की अध्यक्षता शक्ति श्रीवास्तव ने की। जहां पर मुख्य रूप से उपस्थित कार्यकर्ता पप्पू सिंह, संतोष सिंह, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, आदित्य कुमार सिंह, समीर कुमार, अमन शर्मा, विशाल राज, आदित्य यादव, विशाल कुमार, आनंद कुमार, राहुल सिंह, देवलाल सिंह, गोलू सिंह, रितेश कुमार, सचिन कुमार, मनीष कुमार, कृष्ण सिंह शत्रुघ्न सिंह विजय सिंह छेदी सिंह नेथ सिंह ललन सिंह रामबाबू सिंह राजकुमार सिंह अरुण सिंह डॉक्टर उमेश कुमार सिंह हरेराम सिंह सत्यानंद शाह संदीप गोस्वामी मुन्ना सिंह नीरज सिंह मनजीत सिंह दिनेश सिंह संतोष गुप्ता अमित सिंह राम जन्म साह , रोशन कुमार पांडे सरोज कुमार पंडित राहुल कुमार सिंह विमल कुमार दुर्गेश सिंह चंदन सिंह सौरव कुमार जोपागर बिंद, कोहिनूर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोलंकी, मंगल मिश्रा सुनील कुमार राकेश शर्मा विशाल सिंह सोलंकी पिंटू साहनी धर्मेंद्र कुमार सोनू कुमार रितिक कुमार सोनू कुमार अभिनव, अर्जुन कुमार ठाकुर अर्जुन चौधरी अरुण विजय सिंह मनीष सिंह, के साथ ही तमाम युवा सैकड़ो में शामिल है।जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी
