RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्य सचिव ने सड़क निर्माण संबंधी विभागों के साथ की बैठक।

देहरादून/ उत्तराखंड 19 जुलाई।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में सड़क निर्माण से सम्बन्धित विभागों के साथ आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एनएचएआई और बीआरओ को अपने अधिकार क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक वेस्ट के प्रयोग के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने विभागों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर IRC के मानकों के अनुरूप उचित मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग सुनिश्चित करेंगे। PMGSY भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग करता रहेगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु एवं अपर सचिव विनीत कुमार सहित, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग, एनएचएआई, पीएमजीएसवाई, शहरी विकास विभाग एवं बीआरओ के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 1173 मामलों का निष्पादन, 15373050 रुपये समझौता राशि।

rktvnews

भोजपुर:डीडीसी गुंजन सिंह ने किया रेडक्रास सोसायटी में झंडोत्तोलन।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को उनके जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

नाद के साधक: “बाबू ललन जी” की “मृदंग यात्रा”

rktvnews

मध्यप्रदेश:सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे अपना दल (एस) प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल।

rktvnews

जयपुर:डीजीपी ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक।

rktvnews

Leave a Comment