RK TV News
खबरें
Breaking Newsलोकार्पण

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया करीब 5 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास।

जयपुर/राजस्थान 28 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  टीकाराम जूली ने गुरूवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के गांव पूनखर, भण्डोडी, बालेटा व पृथ्वीपुरा में करीब 5 करोड़ रूपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
मंत्री जूली ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं रखी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी क्षेत्रों को दृष्टिगत रखते हुए विकास के नए आयाम गढ़े हैं, जिनकी प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में सराहना की गई है। उन्होंने कहा कि आमजन को महंगाई से राहत प्रदान करने हेतु महंगाई राहत कैम्प लगाए गए जिनमें बढ़-चढ़कर लोगों ने योजनाओं में अपना रजिस्ट्रेशन कराया तथा इन योजनाओं का लाभ भी आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लेकर पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल कर राज्य सेवा के कर्मचारी व उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से निजी स्कूलों की तर्ज पर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किए गए है, जिनमें जरूरतमंद बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान की जा रही है। मंत्री जूली ने ग्रामीणों की मांग पर गांव पृथ्वीपुरा के मुख्य चौक पर सीसीटीवी लगवाने की घोषणा की। मंत्री जूली ने महिला एवं बालिका सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ग्राम भण्डोडी में विकास कार्यों का वयोवृद्ध महिलाओं एवं बालिकाओं से उद्घाटन कराया। साथ ही ग्राम पृथ्वीपुरा में धर्म गुरू महाराज सुन्दरनाथ के कर कमलों से उद्घाटन कराकर एक नई मिसाल पेश की।
इस अवसर पर नगर पालिका चैयरमेन हिम्मत चौधरी, सरस डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव केके पाठक की कार्यशैली विश्वविद्यालय परिनियम के विरुद्ध:अध्यक्ष फूटाव प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह ने वार मेमोरियल युद्ध स्मारक के निर्माण पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह का प्रकट किया आभार।

rktvnews

पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:14 दिन में एनफोर्समेंट एजेंसियों ने की 90 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई!आदर्श आचरण संहिता के लागू होते ही सक्रिय हुई एजेंसियां।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में विद्यालय परिवहन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment