RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मिशन संजीवनी: न्यायिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में CPR प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 मई।आज मिशन संजीवनी के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर द्वारा न्यू बिल्डिंग, व्यवहार न्यायालय, आरा में CPR प्रत्यक्ष प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यशाला तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्रीजी सेवा ट्रस्ट और सक्षम अस्पताल के सौजन्य से डॉ. अभिषेक रंजन एवं टीम ने न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, पारा विधिक स्वयंसेवकों तथा आम नागरिकों को हृदयाघात एवं कार्डियक अरेस्ट जैसी आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक CPR तकनीक का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि “CPR एक ऐसा कौशल है जो समय पर किसी की जान बचाया जा सकता है। न्यायालय परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इस तकनीक की जानकारी होनी चाहिए।” अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने भी स्वयं CPR का अभ्यास कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
कार्यशाला में लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में बी.पी., शुगर, ई.सी.जी. आदि की जांच की गई।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सहित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:मधुबन क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन करेंगे

rktvnews

प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा 2024 के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत की।

rktvnews

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने हरित हाइड्रोजन अनुसंधान और क्षमता निर्माण में भारत-नीदरलैंड सहयोग सुदृढ किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने कमला बलान के दायां एवं बायां तटबंध का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment