RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ धर्म के आधार पर शासक बनना चाहती है केंद की सत्ता:मनोज कुमार भारती

आरा/भोजपुर 17 जुलाई। कल 16 जुलाई को गड़हनी प्रखंड में ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस जिला इकाई,भोजपुर (आरा)द्वारा अब्दुल क्यूम अंसारी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए समतामूलक संग्राम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार भारती नें कहा की देश के हलात ठीक नहीं है, केंद्र की सत्ता समाजिक सौहार्द को बिगाड़ कर धर्म के आधार पर शासक बनना चाहती है। भारत की वर्तमान परिस्थिति समान नागरिक संहिता लागू करने लायक नहीं है,फिर भी सरकार जो जबरदस्ती कर रही है ताकि तमाम वोटो का धर्म के आधार ध्रुवीकरण किया जा सके।उन्होंने कहा की इस षड्यंत्र का दलित,पसमांदा दोनों मिलकर मुक़ाबला करेंगे।इस बार दलित रोड़ पर संघर्ष करेंगे पसमांदा मुस्लिम पीछे से साथ दीजिए। इस अवसर पर समतामूलक संग्राम दल के महासचिव नवनीत राणा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुनील , प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मेहरा,नगर पंचायत गड़हनी के चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्ड जी (पूर्व)मुखिया, भिखारी राम, रमेश चंद्र रवि,शिव प्रकाश,परशुराम जी,संतोष कुमार सहित समतामूलक संग्राम दल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 22 मार्च 26

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों ने 14 करोड़ 33 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

rktvnews

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने किया पौधरोपण,भांजे-भांजियों, भाई-बहनों और कार्यकर्ताओं के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में रोपा पौधा।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस ने जप्त किया 2208 बोतल अंग्रेजी शराब।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 मार्च 24

rktvnews

दरभंगा:स्टेट आईकॉन मैथिली ठाकुर का रोड शो 06 मई को दरभंगा में।

rktvnews

Leave a Comment