RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

डॉ दंपत्ति ने रेड क्रॉस को दान किया एसी! रेडक्रॉस सोसायटी में सेवा का सुअवसर मिला:सर्जन डा विजय गुप्ता

डॉ विजय गुप्ता एवं डॉ संगीता गुप्ता द्वारा रेड क्रॉस आरा को प्रदत्त एसी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 जुलाई।रेडक्रॉस सोसायटी एक अंतरराष्ट्रीय ग़ैर सरकारी संगठन है जो पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित है। इसके प्रेसिडेंट जिलाधिकारी होते हैं और इनके नेतृत्व में ही चुनाव संपन्न होता है। इन्हीं पदाधिकारियों के माध्यम से आर्थिक संसाधन जुटाने पड़ते हैं और पूरी व्यवस्था में खर्च भी वहन करना पड़ता है। इसी क्रम में टीम का नेतृत्व करती सचिव डॉ विभा कुमारी आर्थिक संसाधन जुटाने और आवश्यक सामग्री को भी अनुरोध करके रेड क्रॉस को सुविधा संपन्न बनाने में लगी हुई है। बातचीत के क्रम में डॉक्टर विजय गुप्ता एक मरीज के लिए एक यूनिट ब्लड की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। तभी एक एसी की जरूरत की बात हुई और देने के लिए हामी भरी।और तत्काल कम्पनी से वार्ता कर एसी को फीट करा दिया।डॉक्टर दिनेश से वार्ता में बताया कि मैं जानता हूं की रेड क्रॉस पीड़ितों की सेवा में है और अपने संसाधन से चलता भी है। पहले भी सहयोग किया था लेकिन जैसे ही एसी की आवश्यकता की बात आई, मैं अपनी मदद को सेवा का सुअवसर मानकर तत्काल मुहैया करा दिया। जो सबके लिए दैनिक कार्यों में उपयोगी है। बताते चलें कि डॉक्टर विजय गुप्ता नामचीन लोपेस्कोपिक सर्जन, इनकी पत्नी डा संगीता गुप्ता है, अपना आर एल मेमोरियल अस्पताल भी है, कोरोना काल में भी बहुत कुछ सहयोग किये है। बेटी भी नवोदित कलाकार हैं। डॉक्टर दंपति को बधाई देने वालों में पूर्व एमएलसी लाल दास राय, चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव, वाइस चेयरमैन डॉक्टर राजेश कुमार सिंह,डा एस के रूंगटा,डा विभा कुमारी, सरफराज अहमद,डा जीतेन्द्र शुक्ला आदि रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री से बात की।

rktvnews

फिर संकट में हरियाणा की ‘सुकन्या समृद्धि’।

rktvnews

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछी।

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता और महिला प्रेरक फिल्म का किया गया प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:नम आंखों से दिवंगत पत्रकार राधेश्याम पांडेय को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

झारखंड की शान है आशा किरण बारला: बाबूलाल मरांडी

rktvnews

Leave a Comment