RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दुमका:CRC रांची एवं जिला प्रशासन, दुमका के संयुक्त सहयोग से ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)27 दिसंबर।आज एस.पी. कॉलेज रोड, दुमका में CRC रांची एवं जिला प्रशासन, दुमका के संयुक्त सहयोग से ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
टूर्नामेंट में डीडीआरसी 11 एवं ब्लाइंड स्कूल 11 की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। डीडीआरसी 11 के कप्तान संजीव कुमार मोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डीडीआरसी 11 की टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 108 रन बनाए, जिसमें कप्तान संजीव कुमार मोहली ने सर्वाधिक 30 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लाइंड स्कूल 11 की टीम 8 विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी। आज के मैच में सर्वाधिक 6 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन दिनेश मुर्मू ने किया।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में बिरसा दिव्यांग समिति तथा ब्लाइंड स्कूल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यह आयोजन दिव्यांगजनों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

Related posts

भोजपुर:राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए भोजपुर की टीम रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में शाम 5 बजे तक 71.16 प्रतिशत हुआ मतदान।

rktvnews

गिरिडीह:जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन व सड़क हादसे में कमी लाने के उद्देश्य से करें कार्य: रामनिवास यादव

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

जाति गणना से संबंधित ऑंकड़ों की शुद्धता के सत्यापन के किये जा रहे कार्यों संबंधित जिला पदाधिकारी ,गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा थावे प्रखंड के गवंदरी और रामचंद्रपुर पंचायत में निरीक्षण किया गया।

rktvnews

दरभंगा:होटल जायेका में आयुष्मान भारत (डिजिटल) मिशन के अन्तर्गत कार्यशाला कि हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment