RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)28 जून।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 21,391 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नवनियुक्त पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया और अपनी खुशी साझा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवम्बर 2005 को राज्य में नई सरकार के गठन के समय बिहार पुलिस बल की स्वीकृत संख्या लगभग 51,000 थी, जबकि कार्यरत कर्मियों की संख्या केवल 42,481 थी।
उन्होंने कहा कि आज की इस बहाली के पश्चात बिहार पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या बढ़कर लगभग 36,000 हो गई है, जो देश के किसी भी राज्य की तुलना में सर्वाधिक है। यह हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने यह भी कहा कि जो महिला पुलिसकर्मी पहले से कार्यरत हैं, वे अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि नवनियुक्त महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी भी पूरी निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।

Related posts

पूर्व पुलिस प्रमुख प्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

सरस्वती वंदना..! :विजयलक्ष्मी पाण्डेय

rktvnews

राजधानी पटना में धूमधाम के साथ मनाया गया ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) का स्थापना दिवस।

rktvnews

जिला प्रशासन का मतदाता जागरूकता अभियान जारी -पोस्टर प्रदर्शनी, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं ईवीएम-वीवीपैट का हुआ प्रदर्शन -स्वीप कार्यक्रम के तहत एसएसजी पारीक कॉलेज में हुआ आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले में चौकीदारों की सीधी नियुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामगढ़ के दिवंगत विधायक जुबेर खान एवं पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा के पुत्र स्वर्गीय विकेश कुमार शर्मा को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment