RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

विज्ञान गणित के नवीन कौशलों से परिचित हुए शिक्षक।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 16 जुलाई।भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का उद्घाटन श्री महावीर मध्य विद्यालय लुहटहां, मोतिहारी में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी हेमचंद्र एवं नित्यम कुमार गौरव उपस्थित रहे। विज्ञान और गणित को केंद्र में रखकर 3 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में पुणे से भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के मोहम्मद तकी, कोमल गायकवाड, प्रेरणा यादव, स्वानंद एवं बिहार शिक्षा परियोजना, पटना से सुमन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित होकर आए 60 शिक्षकों को गणित और विज्ञान पढ़ाने के कौशल के साथ-साथ नई तकनीक की जानकारी दी गई। जिला प्रशिक्षक कुंदन कुमार आर्य, सूची कुमारी, संगीता कुमारी एवं पम्मी कुमारी ने भी प्रशिक्षण में सहयोग किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने शिक्षकों को नई तकनीक से अपने आप को अद्यतन करते हुए जिज्ञासु बनने की अपील की। 3 दिनों तक चले कई सत्रों में मुख्य रूप से फोकस ग्रुप डिस्कशन, इंस्पायर माणक, जीव विज्ञान, रसायन एवं भौतिकी के संबंध में कई नवीन बातें बतलाई गई। प्रशिक्षण में शामिल सभी 60 प्रतिभागियों को विज्ञान किट भेंट किया गया । जबकि समापन सत्र में डॉ सतीश कुमार साथी के संचालन में प्रशिक्षकों का सम्मान पूर्वक विदाई स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

Related posts

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट द्वारा पटना विमेन्स कौलेज में लगाया गया स्वास्थ्य जाँच शिविर।

rktvnews

भोजपुर के श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली उच्च विद्यालय में मैट्रिक परिणामों को ले हर्ष का माहौल।

rktvnews

राष्ट्रपति ने के.आर. नारायणन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

देहरादून:विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम महिला मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल।

rktvnews

भोजपुर:अनियमितता के कारण भोजपुर के चार उर्वरक प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव का उल्लास।

rktvnews

Leave a Comment