RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

बक्सर/ बिहार 16 जुलाई।बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक, मद्य निषेध पद एवं बिहार अग्निशमन सेवा में अनुमण्डल अग्निशामालय पदाधिकारी के पद की लिखित परीक्षा की विधि व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल आयोजन हेतु जिला दण्डाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।  जिला दंडाधिकारी के द्वारा के०के० मंडल महिला कॉलेज नया बाजार बक्सर, नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बाजार समिति रोड बक्सर एवं एलबीटी कॉलेज चीनी मिल बक्सर का निरीक्षण किया गया एवं परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर से प्राप्त सूचना अनुसार कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल परीक्षार्थियों की संख्या 5931, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 4162, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 1769 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शुन्य हैं। नियंत्रण कक्ष बक्सर से प्राप्त सूचना के आधार पर सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

भारतीय नौसेना में पहली 360 डिग्री मूल्यांकन प्रणाली।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री की मंशानुसार जन्माष्टमी के पूर्व निकली भगवान श्री कृष्णा सुदामा की मित्रता स्थली नारायणधाम में।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट के बाद ‘अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव व्यापार संधि’ ने भी वनतारा को दी क्लीन चिट।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने शराब के विरुद्ध अभियान में भारी मात्रा में किया शराब बरामद।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment