RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल: 13 सितंबर को समाचार पत्र “नवभारत” के संस्थापक की 26 वीं पुण्यतिथि पर विचार मंथन सह काव्य निशा का होगा आयोजन।

देश के विभिन्न हिस्सों से वक्तागण और कवि करेंगे शिरकत।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)11 सितंबर। लोकप्रिय समाचार पत्र ‘नवभारत’ के संस्थापक स्व. रामगोपाल जी माहेश्वरी ‘बाबूजी’ की 26 वी पुण्यतिथि के अवसर पर, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवभारत आंचलिक कार्यालय, ब्यवरा द्वारा विचार मंथन एवं काव्य निशा का एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत विचार मंथन और “काव्य निशा” का आयोजन 13 सितंबर को मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावर में राजगढ़ रोड बैकुंठ मार्ग स्थित वल्लभ परिसर में नवभारत पत्र समूह के प्रबंध संपादक सुमित माहेश्वरी के विशेष सान्निध्य में किया जायेगा ।
विचार मंथन में इस वर्ष का विषय”प्रकृति विरोधी विकास की होड़ और दुनिया पर गहराते संकट के बादल” है।
इस कार्यक्रम में विचार मंथन और काव्य निशा में देश के विभिन्न हिस्सों से वक्तागण और कविजन शिरकत करेंगे।

विचार मंथन के वक्तागण

डॉ राजेन्द्र सिंह (प्रसिद्ध पर्यावरणविद्, अलवर, राजस्थान)

मानवता और प्रकृति की समृद्धि हेतु सक्रिय एक कर्मठ, पूर्ण समर्पित कार्यकर्ता, सरल, मितव्ययी, सत्य और अहिंसामय विधि से लालची विकास के विरूद्ध और प्रकृति पुनर्जनन के कार्यों में पिछले पांच दशकों से सक्रिय।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जलपुरुष या वाटरमैन ऑफ इंडिया के रुप में लोकप्रिय, कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार-2001, ग्रामीण विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी उपयोग हेतु जमनालाल बजाज पुरस्कार 2005, द गार्जियन ने आपको 2008 में विश्व के उन 50 लोगों की सूची में शामिल किया, जो पृथ्वी ग्रह को बचा सकते हैं. पानी के लिए नोबेल पुरस्कार स्टॉक होम वॉटर प्राइज से 2015 में सम्मानित. हाउस ऑफ कॉमन्स, यूनाइटेड किंगडम से 2018 में अहिंसा सम्मान, अमेरिका, सियटल से 2019 में अर्थ रिपेयर तथा नई दिल्ली से 2019 में पृथ्वी भूषण सम्मान से सम्मानित. देश के विभिन्न प्रांतों, विदेशों में अनेकों सम्मान से सम्मानित
आप 1975 में स्थापित तरुण भारत संघ वर्ष 1999 में स्थापित राष्ट्रीय जलबिरादरी तथा 2022 में स्थापित सुखाड़-बाढ़ विश्व जनआयोग, स्वीडन के अध्यक्ष हैं अलवर (राजस्थान) जिले की थानागाजी तहसील के गांव भीकमपुरा-किशोरी में सरिस्का टाइगर रिजर्व के पास इनका मुख्यालय है. ये इसी गांव में रहते हैं।


हदयेश जोशी(वरिष्ठ पत्रकार, नई दिल्ली)

पर्यावरण के बिगड़ते स्वरूप की चिंता करने, जलवायु परिवर्तन के दूरगामी परिणामों से सचेत करने और प्रकृति के प्रति जवाबदेही निभाने वाली सख्शियत के रूप में आपकी देश में पहचान है।
आप समसामयिक विषयों, मुख्यतः स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और ऊर्जा पर व्यापक रूप से लिखते और रिपोर्ट करते हैं. विभिन्न समाचार पत्रों और वेबसाइटों के लिए कहानियां लिखने के अलावा आपने लंबी वीडियो रिपोर्ट और वृत्तचित्र भी बनाए हैं।
आपको पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरस्कार से तीन बार सम्मानीत किये गये है, उन्हें 2023 में नीर फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार ‘रजत की बूंदें’ प्रदान किया गया है. आपको ‘रेज ऑफ द रिवर’, द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ द केदारनाथ डिजास्टर पर व्याख्यान देने के लिए अमेरिका के येल विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया गया था।

पडाश्री बाबूलाल दाहिया(पिथौराबाद (सतना, मप्र)

82 वर्षीय श्री दाहिया को जैव विविधता और अनाज के देशी बीजों के संरक्षण संवर्धन को लेकर भारत सरकार ने वर्ष 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
आप एक अच्छे कृषक, अच्छे कवि और समाज के लिये समर्पित व्यक्ति है।
आपकी विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों से सम्बद्धता रही है. आप शिक्षा, कृषि, जैव विविधता, आदिवासी लोककला, आकाशवाणी से जुड़ी मप्र स्तर की विभिन्न समितियों के सदस्य है।
आप बघेली भाषा के प्रसिद्ध कवि साहित्यकार है, आपकी कई पुस्तके प्रकाशित हुई है, रीवा विश्वविद्यालय के बीए फाइनल पातचक्रम में आपकी बघेली कविताएं सम्मिलित है।
विभिन्न समाचार पत्रों के स्तंभ लेखक रहे है. आपको मप्र व देश के विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है. आपने 200 प्रकार की परम्परागत देसी धानों के साथ 20 प्रकार के गेहूं तथा मोटे अनाजों को खेतों में उगाकर संरक्षण एवं संवर्धन प्रदान किया है।
आपने अपने गांव में एक अनूठा संग्रहालय बनाया है. जिसमें ग्रामीण भारत की हर वो वस्तु मौजूद है जो चलन से बाहर हैं. इसमें पत्थर, लकड़ी, लोहे आदि के बने कृषि उपकरण है।

जय नागड़ा(वरिष्ठपत्रकार, खण्डवा,म.प्र.)

पत्रकारिता क्षेत्र में विगत 34 वर्षों से सक्रिय, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में समान रूप से अधिकार, नईदुनिया, आज तक, इंडिया टुडे, यूनिवार्ता से जुड़े है, जनसत्ता, लोकमत आदि पत्र-पत्रिकाओं में आलेख प्रकाशित ।
आपकी कई बड़ी खबरे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रही है, आपने निमाड़ अंचल के अनेक मुद्दों को राष्ट्रीय बहस का विषय बनाया, पर्यावरण से संबंधित समाचारों ने आपकी विशेष रुचि रही है। आपको विभिन्न सम्मान प्राप्त हुए है, शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता पुरुस्कार, मप्र का मैन ऑफ द मीडिया अवार्ड, भाषाई पत्रकारिता महोत्सव में श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए प्रादेशिक स्तर पर सम्मानित किया गया है।

प्रमुख आमंत्रित कविगण

पद्मश्री बाबूलाल दाहिया(वरिष्ठकवि, साहित्यकार, पिथौराबाद ,सतना, मप्र)
आप बघेली भाषा के प्रसिद्ध और श्रेष्ठकवि, साहित्यकार है, आपकी कई पुस्तके प्रकाशित हुई है, रीवा विश्वविद्यालय के बीए फाइनल पाठ्यक्रम में आपकी बघेली कविताएं सम्मिलित है।

संदीप द्विवेदी(कवि-मोटिवेशनल स्पीकर, भोपाल ,मप्र)

सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाओं और युवाओं के लिये प्रेरणास्पद विचारों के लिये जाने जाते है, आपकी कविताएं समाज में बदलाव, परिस्थितियों से लड़ने का हौंसला और मार्गदर्शन देती है।

गिरजेश वैष्णव(हास्य-व्यंग्यकार, रामगंजमंडी, राजस्थान)

अपनी हास्य-व्यंग्य कविताओं के माध्यम से अखिल भारतीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई. कई मंचों पर सम्मानित हो चुके है।

नरेन्द्र अटल(ओजस्वी गीतकार, महेश्वर, म.प्र.)

राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अपने ओजस्वी गीतों के लिये देश में जाने जाते हैं।

प्रियंका मिश्रा(कवयित्री, गीतकार, विजयराघवगढ़, कटनी (मप्र)

काव्य मंचों का सम्मानित नाम, प्रेम-श्रृंगार, विरह गीतों के लिये जानी जाती है, टीवी व काव्य मंचों पर ख्यातिनाम कवियों के साथ काव्यपाठ कर काव्य प्रेमियों में अलग पहचान बना चुकी है।

सचिन ‘सावन'(युवा गीतकार, शाजापुर, मध्यप्रदेश)

विभिन्न मंचो का ख्याति प्राप्त नाम. अपने प्रभावी गीत, मुक्तक से अपनी विशिष्टपहचान बनाने में सफल हो रहे है।

अकबर ताज(गजलकार, खण्डवा, म.प्र.)

देश भक्ति, सामाजिक सराकोर, मानवीय संवेदनाओं से जुड़े विषयों पर केंद्रित उनकी गजल, शायरी को काफी पसंद किया जाता है।

ऋचा गौड़(कवयित्री, गीतकार, इन्दौर म.प्र.)

नवोदित कवियित्री के रूप में गीतों की सुंदर प्रस्तुति के लिये जानी जाती है, विभिन्न मंचों पर ख्यातिनाम कवियों के साथ काव्यपाठ कर सम्मानित हो चुकी है।

मंच संचालक एवं सूत्रधार

अनिल जैन ‘उपहार'(गीतकार, कोटा, राजस्थान)

श्रेष्ठ मंच संचालन के साथ ही काव्य मंचों का वरिष्ठ, अनुभवी, ख्याति प्राप्त नाम, सुंदर गीतकार, देश के विभिन्न मंचों पर सम्मानित हो चुके है।

Related posts

सर्बानंद सोनोवाल ने चेन्नई से श्रीलंका के लिये भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज जलपोत को झंडी दिखाकर रवाना किया

rktvnews

वाइस एडमिरल बी शिवकुमार, एवीएसएम, वीएसएम ने युद्धपोत उत्पादन और खरीद नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

मध्यप्रदेश:द एड्रेस कॉलोनी प्रवेश मार्ग का विधि सम्मत हल निकाले : मंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 जुलाई 24

rktvnews

भोजपुर: आरा रेल थाने ने ट्रेन से नशे की हालत में विदेशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : राहुल तिवारी ने किया महागठबंधन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment