RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:घरेलू गैस एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)01 अप्रैल।समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में मंगलवार को सचिव, वाणिज्य कर विभाग सह प्रभारी सचिव दरभंगा, संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एलपीजी गैस,आवश्यक वस्तुओं , सेवाओं की उपलब्धता,प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा आदि बिंदुओं पर समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं आवश्यक सेवाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया।
समीक्षा के क्रम में सचिव ने जिले में प्रतिदिन हो रही एलपीजी गैस आपूर्ति,वितरण व्यवस्था तथा उपलब्ध स्टॉक की विस्तृत जानकारी ली। बताया गया कि जिले में प्रतिदिन लगभग 12 से 13 हजार एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है।
सचिव ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से छापेमारी करें और सुनिश्चित करें कि कहीं गैस की कालाबाजारी,मुनाफाखोरी या अवैध भंडारण नहीं हो। कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए सचिव ने एक सॉफ्टवेयर विकसित करने का निर्देश दिया,जिससे शिकायतों का पंजीकरण एवं निगरानी सुगमता से की जा सके। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए*।
पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के भी निर्देश दिए । साथ ही अनुमंडल पदाधिकारियों को गैस एजेंसियों के साथ नियमित बैठक कर समन्वय और नियंत्रण बनाए रखने को कहा गया।
सिविल सर्जन, दरभंगा से “दीदी की रसोई” योजना में एलपीजी गैस की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली गई, जिस पर बताया गया कि वर्तमान में कोई समस्या नहीं है। सिविल सर्जन को नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति को लेकर भी संतोषजनक स्थिति की जानकारी दी गई। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रतिनिधियों ने भी पुष्टि की कि जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है।
जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंपों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया, ताकि आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी की जा सके।
जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि पेट्रोल, घरेलू गैस एवं डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी*।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, सभी प्रखंड आपूर्ति/पणन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

समस्तीपुर:डॉ लाभ कृत “धुरलख सुवास” का लोकार्पण।

rktvnews

आजमगढ़:अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत का उद्घाटन एडीजी पीयूष मोर्डिया और मॉरीशस की पूर्व उप प्रधानमंत्री की पत्नी डॉ.सरिता बुधू ने किया।

rktvnews

शिक्षक दिवस के अवसर पर निबंध एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:चयनित दो प्राचार्यों का हुआ सम्मान।

rktvnews

भोजपुर: पंचतत्व में विलीन हुए पत्रकार रजनीश।

rktvnews

भोजपुर:नव संकल्प महासभा का आगाज वीर कुंवर सिंह की ऐतिहासिक भूमि से : हुलास पांडेय

rktvnews

Leave a Comment