RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)17 अक्टूबर।उपायुक्त कीर्तिश्री ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास, मईया समान योजना, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखा।
उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

Related posts

दरभंगा:स्वच्छता ही सेवा”अभियान के तहत दरभंगा जिले के कई विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन।

rktvnews

देवघर:झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

11 अप्रैल 23 कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भोजपुर:स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:इच्छाओं की लहरों को समाप्त कर देने का नाम है तपस्या : मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में लगभग 5500 करोड़ रुपए की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया।

rktvnews

Leave a Comment