RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा जंक्शन को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने सहित 12 सूत्री मांग को लेकर होगी बैठक।

आरा जंक्शन रेल यात्री सुविधा समिति के बैनर तले आयोजित होगी बैठक।

जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में शुक्रवार को होगी बैठक।

आरा जंक्शन रेल यात्री सुविधा समिति के संस्थापक डॉ. भीम सिंह भवेश ने दी जानकारी।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )01 अक्टूबर।आरा जंक्शन रेल यात्री सुविधा समिति की बैठक शुक्रवार को आरा जंक्शन सर्कुलेटिंग एरिया में होगी। जिसमें आरा जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर आरा जंक्शन रेल यात्री सुविधा समिति के संस्थापक डॉ. भीम सिंह भवेश ने बताया कि यहां के रेल यात्रियों के लिए 12 सूत्री मांग है, जिसमें प्लेटफॉर्म नंबर 4 के निर्माणाधीन एस्केलेटर और लिफ्ट को एक सप्ताह के अंदर चालू करने,प्लेटफॉर्म के लिए निर्धारित सभी सफाई कर्मियों की पारदर्शी उपस्थिति सुनिश्चित करने, सभी प्लेटफार्म पर साइनेज और स्क्रबर मशीन की पारदर्शी मॉनिटरिंग करने, सभी प्लेटफॉर्म पर उभरे गड्ढे तत्काल भरने, पुराने शेड की मरम्मत एवं नये शेड का विस्तार, प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर जलापूर्ति सहित शौचालय की व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया के पे एंड यूज शौचालय में यूरिनल की मुफ्त सेवा, एस्केलेटर या लिफ्ट बंद होने का कारण ‘इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर दर्शाने, सम्पूर्ण स्टेशन परिसर की जल निकासी हेतु ‘अलग से जल निकासी नाला का निर्माण करने, सर्कुलेटिंग एरिया में कचरा, जल एवं मूत्र बहाव को तत्काल बंद करने, स्टेशन परिसर में अवैध जानवर एवं अवैध वेंडर पर रोक हेतु मुकम्मल कार्रवाई,सर्कुलेटिंग एरिया एवं वाहन स्टैंड को व्यवस्थित करते हुए पार्किंग शुल्क की दर प्रदर्शित करने तथा रेल पदाधिकारी द्वारा बिना लाव-लश्कर और पूर्व सूचना के स्टेशन का औचक निरीक्षण करना है।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। रेलवे अगर ध्यान नहीं देता तो आगे बृहद रूप में आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूर्व में रेल प्रशासन द्वारा सभी प्लेटफार्म के गड्ढे नहीं भरने की स्थिति में जन सहयोग से भरने की बात कही गई थी। लेकिन रेल महाप्रबंधक के निर्देश पर गड्ढे भरवाए जा रहे हैं और एक सप्ताह के अंदर चार नंबर प्लेटफार्म के एस्केलेटर चालू करने का आश्वासन मिला है।
इसकी जानकारी रेल यात्री सुविधा समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ० जितेन्द्र शुक्ल ने दी ।

Related posts

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर 24 घंटों के अंदर तूफान प्रभावित 5 लाभुकों को दी गई 4/4 लाख रुपए के अनुग्रह अनुदान चेक की राशि।

rktvnews

लखीसराय: जीविका द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में 25 हजार से ज्यादा छात्राओं और महिलाओं ने की शिरकत।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,चौगाई का निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

आईएनएस सुनयना (आईओएस सागर) एक महीने के सफल दौरे के बाद कोच्चि लौटा।

rktvnews

भोजपुर पुलिस की 112 की सेवा में 15 मोटर साईकिल शामिल,सेवाओं में होगा इजाफा।

rktvnews

Leave a Comment