RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:मुख्यमंत्री की मंशानुसार जन्माष्टमी के पूर्व निकली भगवान श्री कृष्णा सुदामा की मित्रता स्थली नारायणधाम में।

उज्जैन /मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी)14 अगस्त। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता स्थली नारायणधाम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार आज जन्माष्टमी के पूर्व आज भगवान श्री कृष्ण की शाही सवारी निकली।
भगवान श्री कृष्ण की विद्यस्थली उज्जैन से लगभग 35 किलोमीटर दूर नारायणधाम में प्राचीन भगवान श्री कृष्ण एवं सुदामा की मित्रता की मिसाल मौजूद है। बताया जाता है कि जब भगवान श्रीकृष्णा और सुदामा यहां गुरु सांदीपनि आश्रम में विद्या अध्ययन करने आए थे। उस दौरान गुरु की गुरु की आज्ञा के अनुसार वे यहां लकड़ी एकत्रित करने आए थे।
इस प्राचीनतम धार्मिक स्थल के प्रति प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव इसके अनन्य भक्त है।मुख्यमंत्री बनने के बाद कई वर्षों से निकलने वाली शाही सवारी राजकीय सम्मान से निकालने के साथ ही शासकीय पुलिस बैंड़ को भी शामिल करने के निर्देश दिए थे।
नारायण धाम में आज भगवान श्री कृष्ण की शाही सवारी मंदिर के मुख्य दरवाजे पर पहुंची वैसे ही पुलिस बैंड राष्ट्रीय धुन बजाकर भगवान की सवारी का सम्मान किया। जिला प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर रोशन सिंह महिदपुर क्षेत्र के अनु विभागीय अधिकारी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पलटी को कंधा देकर रवाना किया। उसके बाद सवारी नारायण धाम गांव में निकली जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा हलधर महोत्सव एवं लीलाधारी का प्रकट उत्सव के रूप हर्षोल्लास के साथ नारायणधाम में मनाए जा रहे भव्य रूप से श्री कृष्ण महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 16 अगस्त को शामिल होंगे।
श्री कृष्ण सुदामा उत्सव समिति नारायणाधाम के सदस्य पवन गोयल ने बताया कि मंदिर के विशाल परिसर में भागवत कथा का वाचन स्वामी श्री अभिरामदास जी महाराज द्वारा 10 से 16 अगस्त तक प्रतिदिन किया जा रहा है। इसके साथ ही 14 से 18 अगस्त तक मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के सहयोग से देशभर की विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं एवं कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका, भक्ति गायन, गणगौर लोकनृत्य तथा पाँच दिवसीय रासलीला जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएँगे।
जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया है, जिससे श्रद्धालु भक्तों के लिए अद्भुत एवं मनोहारी दृश्य का सृजन होगा।

Related posts

पटना के हज भवन से हज यात्रियों का अंतिम जत्था एयरपोर्ट गया के लिए रवाना।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने पीरो,जगदीशपुर और आरा मे विभिन्न योजनाओ का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के खूंटी से प्रमुख सरकारी योजनाओं की परिपूर्णता सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत यात्रा का शुभारंभ किया।

rktvnews

पार्किंसंस रोग के प्रबंधन के लिए दवा की खुराक के समायोजन के लिए नया स्मार्ट सेंसर विकसित।

rktvnews

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने आज थलसेना के उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

मोहम्मद हारून हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment