RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय एवं रेल मंत्रालय ने ‘प्रोजेक्ट स्मार्ट’ के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के साथ संयुक्त रूप से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

RKTV NEWS/ नई दिल्ली,09 मई। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा रेल मंत्रालय ने ‘मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल के साथ स्टेशन एरिया डेवलपमेंट’ (प्रोजेक्ट-स्मार्ट) के लिए संयुक्त रूप से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रोजेक्ट-स्मार्ट में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे (एमएएचएसआर) स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्रों को विकसित करने की परिकल्‍पना की गई है। इसका उद्देश्‍य यात्रियों और अन्‍य हितधारकों की पहुंच एवं सुविधा को बढ़ाना तथा स्‍टेशन क्षेत्रों के आसपास आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है

यह परियोजना एमएएचएसआर स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों की योजना, विकास और प्रबंधन के लिए राज्य सरकारों, नगर निगमों तथा शहरी विकास प्राधिकरणों की संस्थागत क्षमता को आसान बनाने और उसमें वृद्धि करने में सहायता प्रदान करेगी। इस समझौते ज्ञापन पर चार हाईस्‍पीड रेल स्‍टेशनों-साबरमती और सूरत (गुजरात), विरार और ठाणे (महाराष्‍ट्र) के लिए हस्‍ताक्षर किए गए हैं। इस मार्ग पर आने वाले 12 स्‍टेशनों में से सूरत, विरार और ठाणे ग्रीन फील्ड है और साबरमती ब्राउन फील्ड डेवलपमेंट है।

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, गुजरात और महाराष्ट्र सरकार तथा जेआईसीए द्वारा दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई में प्रोजेक्ट-स्मार्ट के लिए सेमिनारों और क्षेत्र भ्रमण की एक श्रृंखला का आयोजन कर रहे हैं। इस श्रृंखला का पहला सेमिनार 8 मई, 2023 को निर्माण भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जापान दूतावास, जेआईसीए मुख्यालय, जेआईसीए इंडिया ऑफिस, जेआईसीए विशेषज्ञों की टीम, रेल मंत्रालय, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, टीसीपीओ के अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया है।

इस समिनारों में हुए विचार-विमर्श से साबरमती, सूरत, विरार और ठाणे एचएसआर स्टेशनों के लिए ‘स्टेशन क्षेत्र विकास योजना’ तैयार करने और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) के लिए जापान, भारत तथा अन्य देशों में अपनाए गए अनुभवों और पद्धतियों से युक्त मॉडल हैंडबुक तैयार करने में मदद मिलेगी।

Related posts

भारत और खाड़ी सहयोग परिषद ने भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

मिथक बनाम तथ्य:भारत में अनुमानित 11 लाख बच्चे 2022 में खसरे के टीके की पहली खुराक से वंचित होने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट भ्रामक और असत्य है।

rktvnews

गया: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 कार्यक्रम के तहत मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रचार वाहनों को दिखाई झंडी।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में विभिन्न रामलीला मंचन कार्यक्रमों को वर्चुअल रूप से संबोधित किया।

rktvnews

ऑपरेशन एक्सीलेंस में APSEZ बना रहा है नए कीर्तिमान,संभाल रहा है देश के कुल कार्गो का 27%, घरेलू कार्गो वॉल्यूम 21% बढ़ा।

rktvnews

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने 2023 के लिए “समय पर भुगतान (सीपीएसई)” श्रेणी में जीईएम पुरस्कार जीता।

rktvnews

Leave a Comment