RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्री कृष्ण छठी के अवसर पर राधा -कृष्ण के रूप में थिरके बच्चे।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त।कोइलवर प्रखंड के कायमनगर स्थित कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी छठी के अवसर पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के बच्चे राधा और कृष्ण के रूप में सजे-धजे थिरकते नजर आए।विद्यालय के प्राचार्य कुंदन सिंह और निदेशक रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मटका हांडी का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों का जोश और उमंग देखने लायक था।बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह और सहभागिता अत्यंत सराहनीय रही।

Related posts

भोपाल:गणपति महाराज मुस्कुराये, कवियों ने गणपति महाराज को देश में हो रहे उठा पटक पर अपनी रोष पूर्ण एवं मनोरंजक कविताएं सुनाई।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 का विमोचन।

rktvnews

गया: डीएम ने दिए अवैध बालू खनन एवं परिवहन को पूर्ण रूप से रोकने हेतु अपेक्षित कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा केअवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

rktvnews

लोजपा सांसद महबूब अली कैसर राजद के हुए मुरीद, लोजपा छोड़ राजद की ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों के सम्बंध की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment