RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी वंदना ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और समीक्षा बैठक की।

नैनीताल/उत्तराखंड 13 जुलाई। जिलाधिकारी वंदना ने 12 जुलाई को जिला कार्यालय नैनीताल में दुग्ध, रेशम विभाग के अधिकारियों के साथ सीएम घोषणा, लम्बित शिकायतों, विभाग की संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए समीक्षा बैठक ली।
रेशम विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने प्रभारी अधिकारी रेशम को निर्देश दिये हैं कि रेशम का और अत्याधिक उत्पादन बढ़ाने के लिए हल्द्वानी फार्म में सिंचाई हेतु जल उपलब्धता की समस्या के निराकरण के लिए लघु सिंचाई के साथ समन्वय बनाते हुए सर्वे कर रैन वाटर हारवेस्टिंग करवाने हेतु कार्यवाही करें तथा कोटाबाग, हल्द्वानी, रामनगर व भीमताल में सर्वे करते हुए उपयुक्त स्थान को चिन्हित करते हुए रेशम उत्पादन का एक बड़ा कलेस्टर तैयार करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने रेशम विभाग की परिसम्पत्ति पर अतिक्रमण की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को परिसम्पत्तियों का सीमांकन के साथ ही जीओ टैग करने के भी निर्देश दिये।
दुग्ध विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने सहायक निदेशक को दुग्ध संघ, महिला डेरी द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा कर स्वरोजगार से अधिक से अधिक किसानों को जोड़े जाने के निर्देश दिए । दुग्ध उत्पादन से जुड़े प्रगतिशील किसानों को चिन्हित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक कर उन्हें मनरेगा से जोड़ने, केसीसी बनाने, पशुपालन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण देने एवम अन्य विभागों की विकासपरक योजनाओं से भी लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी रेशम रोमिल पाण्डे, सहायक निदेशक दुग्ध निर्भर नारायण सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश नेगी मौजूद थे।

Related posts

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना! प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की।

rktvnews

आइल बजट के पारी

rktvnews

आईपीईएफ स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक फोरम में भारत के अवसरों का प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर : पंचायती राज मंत्री से मिले शाहपुर के भाजपा नेता रण विजय प्रताप सिंह! क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने रोहतास जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के खिलाफ पटना में सड़क पर उतरा माले।

rktvnews

Leave a Comment