
RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)17 फरवरी।आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर में सुबेदार मेजर Hony लेफ्टिनेंट दुबराज साहु की अध्यक्षता में “स्वच्छता रैली सह स्वच्छता जागरूकता अभियान” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। स्वच्छता रैली का आयोजन आई.टी.आई फिल्ड से लेकर सिपाही घाट तक किया गया। इस रैली में सारे पी.आई स्टाफ, अधिकारी सहित अनेक कैडेटों ने अपनी सहभागिता निभाते हुए आम लोगों के बीच साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाई।
इस अभियान के तहत सारे अधिकारीयों व कैडेटों ने सिपाही घाट की साफ-सफाई की एवं लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता की भावना प्रकट की। इस दौरान कमान अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कैडेटों को संबोधित करते हुये कहा की “हम सब को स्वच्छता के लिये समर्पित होकर कार्य करना चाहिए, स्वच्छता अभियान की सफलता में आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
जब हम अपने आस-पास की चीजों का ध्यान रखेंगे तो आगे चलकर हमारा देश एक समृद्ध राष्ट्र बनेगा। स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति रोगमुक्त रहता है, और एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
इस अभियान को सफल बनाने में सुबेदार मुकेश राय, सुबेदार अरविन्द कुमार, बी.एच. एम. राहुल कुमार, हवलदार गंगाधर खेदर, हवलदार विनय प्रकाश तिवारी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
