RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : बाढ के पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के करजा गाँव के एक अधेड़ व्यक्ति की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक निर्मल भगत (45 वर्ष) करजा गाँव निवासी  दुलारचंद भगत का पुत्र बताया जाता है। निर्मल भगत शुक्रवार को गौरा से अपने गाँव करजा आ रहा था कि रास्ते में पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। परिजनों ने रात में उसकी खोजबीन की परंतु उसका पता नहीं चल सका। शनिवार को सुबह मे उसका शव बरामद किया गया। बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के साथ अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह ने मृतक के परिजनों से मिलकर उनको ढाढस बंधाया एवं सांत्वना दी और हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

Related posts

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित खिलाड़ी अनिल राय की स्मृति में एक दिवसीय क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

कुतुबमीनार में भव्य शुभारंभ के बाद ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ का वर्चुअल पोर्टल लाइव हुआ।

rktvnews

चिराग पासवान लोजपा (रामविलास) के संसदीय दल के नेता मनोनित।

rktvnews

भोजपुर:प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर जन सुराज ने किया पुतला दहन।

rktvnews

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने योजनाओं की प्रगति समीक्षा करने तथा विजन 2047 और 100 दिन की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करने के लिए दो दिवसीय मंथन शिविर का आयोजन किया।

rktvnews

कोयला मंत्रालय की प्रगतिगामी नीतियों के आधार पर निजी क्षेत्र को खानों का तेज आबंटन।

rktvnews

Leave a Comment