RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय डाक हर घर तिरंगा का जश्न मनाने के लिए अपने 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज का विक्रय करेगा।

नई दिल्ली/01 अगस्त।लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना और भारत की यात्रा के लिए गर्व की भावना पैदा करने के लिए, भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 2022 में बेहद सफल रहा, जहां 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर भौतिक रूप से तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने एचजीटी वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की। डाक विभाग (डीओपी) ने इस अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया और देश के सुदूर कोने तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की।
इस उत्साह और देशभक्ति को जारी रखने के लिए, सरकार 13-15 अगस्त, 2023 के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है। देश में 1.6 लाख डाकघरों के विशाल नेटवर्क का लाभ उठाने और अभियान के तहत देश के सभी डाकघरों में झंडों की बिक्री सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है।
डाकघरों में झंडों की बिक्री जल्द ही शुरू हो जाएगी और नागरिक अपने नजदीकी डाकघर में जाकर झंडा खरीद सकते हैं। नागरिक इस विभाग की ई-पोस्टऑफिस सुविधा (www.epostoffice.gov.in) के माध्यम से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकेंगे।
राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम से नागरिकों को जोड़ने के लिए डाकघर कई जागरूकता गतिविधियां (जनभागीदारी कार्यक्रम) भी आयोजित करेगा। नागरिक इन गतिविधियों में भाग ले सकते हैं और न्यू इंडिया की इस महान पहल का हिस्सा बन सकते हैं।
नागरिक अपने घरों और कार्यालयों पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी ले सकते हैं और हैशटैग (#IndiaPost4Tirnga, #HarGharTirnga, #HarDilTirnga) के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं।

Related posts

बक्सर:एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान है: डॉ. विनोद सिंह

rktvnews

भारतीय रक्षा इंजीनियर सेवा ने 76वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

श्री सांवलिया जी के तीन दिवसीय जलझूलनी एकादशी मेले का हुआ समापन!मंदिर मंडल द्वारा 51 दिव्यांगों को दी गई स्कूटी, मेधावी छात्र छात्राओं को मिले प्रमाण पत्र।

rktvnews

भारत ने अमरीका के न्‍यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 64वें सत्र में अधिकार-आधारित, समावेशी और लोक-केंद्रित विकास दृष्टिकोण को रेखांकित किया

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार और केंद्रीय पर्यटन, पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री श्री श्रीपद नाइक ने गोवा में आयोजित जी20 स्वास्थ्य कार्य समूह की दूसरी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:ऋतुराज सिन्हा के सम्मान में निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सिन्हा ने किया भाजपा आरा प्रत्याशी का समर्थन।

rktvnews

Leave a Comment