गोपालगंज/बिहार 11 जुलाई।भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार पटना के प्रासंगिक पत्र 21 जून 2023 द्वारा अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2024 निर्धारित की गयी है।
उक्त के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के लिए लोक सभा क्षेत्र 101-गोपालगंज के लिए पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के तहत सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ,सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं बीएलओ को निर्वाचित सूची से संबंधित अधिनियम ,नियम एवं दिशा निर्देशों तथा अद्यतन आईटी एप्लीकेशन से संबंधित प्रशिक्षण के कार्यक्रम का निर्देश प्राप्त है ।
उक्त आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी (भा० प्र० से०) के निदेश पर पूर्व निर्धारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 11 जुलाई 2023 को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया ।
मतदान केंद्रों का युक्तिकरण और मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन से पूर्व की गतिविधियों पर उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया
गया ।
साथ ही आर ओ नेट और फार्म 6 ,7 और 8 के निस्तारण पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय प्रशिक्षण के पश्चात 20 जुलाई तक सभी अलग-अलग प्रखंड में प्रशिक्षण का कार्य किया जाएगा ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन ,मतदाता का डोर टू डोर सत्यापन और पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों को विस्तार से बताया जायेगा।
चुनावी वर्ष होने के कारण निर्वाचन संबंधी सभी गतिविधियों की बड़ी बारीकी से जानकारी दी जा रही है ।जिससे आगामी चुनाव में किसी प्रकार की असुविधा या त्रुटि ना होने पाए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुनील कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ० शशि प्रकाश राय द्वारा सभी मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० प्रदीप कुमार, डी सी एल आर गोपालगंज विरेन्द्र कुमार के साथ साथ सभी प्रशिक्षु मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।


