RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन जनता की समस्या का किया जा रहा है समाधान।

उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )19 नवंबर।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।सभी कार्यों के बीच जनता की समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।जिस विषय पर जांच की आवश्यकता है संबंधित पदाधिकारी पारदर्शी तरीके से जांच करते हुए समस्याओं का निराकरण करें।यथा संभव प्रयास करें कि किसी भी व्यक्ति को एक कार्य के लिए बार – बार न आना पड़े।वैसे सभी लोग जो योग्य हैं और किसी योजना के लाभ से वंचित हैं उनको जल्द से जल्द योजना से जोड़ा जाए ।
जनता दरबार में पेंशन,राशन कार्ड, आवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनका निपटारा नियमानुसार ढंग से तुरंत किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:जिला प्रशासन की पहल पर तीन जेलों को यूसीआईएल ने सीएसआर मद से उपलब्ध कराया एंबुलेंस।

rktvnews

युवाओं का भविष्य चौपट करने के बाद शिगूफेबाजी का मास्टर स्ट्रोक।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:गैस आपूर्ति में लापरवाही पर डीएम हुए सख्त, 4 दिनों में व्यवस्था सुधारने का सख्त अल्टीमेटम।

rktvnews

वाराणसी:तमिल साहित्य विशेषज्ञों, सांस्कृतिक प्रतिनिधियों व छात्रों सहित कुल 216 लोगों का दल काशी पहुंचा।

rktvnews

भोपाल:जीसीसी, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान:पंचायतीराज संस्थाओं के प्रस्तावित उप-चुनाव स्थगित

rktvnews

Leave a Comment