RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलानिर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भोजपुर ने फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु समीक्षात्मक बैठक की।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 11 जुलाई। आज फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण ,पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियां तथा मतदान केंद्रों के उक्तिकरण से संबंधित कार्यों के पूर्व से निर्धारित जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण संबंधी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ,उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी ,जगदीशपुर और सदर आरा के माध्यम से सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भोजपुर को दिया गया।प्रशिक्षण में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल पदाधिकारी ,पंचायत पदाधिकारियों ने भाग लिया । प्रशिक्षण पश्चात अहर्ता तिथि 1 जनवरी 24 के आधार पर शेष संक्षिप्त पुनरीक्षण , पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियां तथा मतदान केंद्रों के उक्तीकरण से संबंधित कार्यों पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ,भोजपुर की अध्यक्षता में बैठक की गई।बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सभी सहायक निबंधन पदाधिकारी भोजपुर को निर्देश दिया गया की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा मतदान केंद्रों के उक्तिकरण निर्धारित मानकों के अनुसार कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

सितंबर, 2023 में कोयला उत्पादन में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज होने से कुल उत्‍पादन 67.21 मिलियन टन के स्‍तर पर पहुंच गया।

rktvnews

भारत के विकास और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने वाली सरकार की है जरूरत : अरविंद कुमार ओझा

rktvnews

भोजपुर:बिजली चोरी और मारपीट के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

भीख मांगने की प्रथा: मदद की गुहार या एक सुनियोजित धंधा?

rktvnews

भोजपुर:महावीर मंदिर ट्रस्ट द्वारा यातायात थानाध्यक्ष नागेंद्र राम हुए सम्मानित।

rktvnews

वकालत की राह होगी आसान,पूर्व सचिव ने की निबंधन शुल्क में कमी की पहल।

rktvnews

Leave a Comment