RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गढ़वा में गरिमामय झंडोत्तोलन समारोह आयोजित।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )27 जनवरी।77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव द्वारा जिले में विभिन्न स्थलों पर विधिवत एवं गरिमामय ढंग से झंडोत्तोलन किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत उपायुक्त श्री यादव द्वारा अपने आवासीय कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन के साथ की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, एनडीसी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं आवासीय परिसर के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार द्वारा टाउन हॉल के मैदान में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में झंडोत्तोलन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण, छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।
वहीं समाहरणालय परिसर में भी 26 जनवरी के पावन अवसर पर विधिवत रूप से झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर जिलेभर में उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना परिलक्षित हुई।

Related posts

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने की समीक्षा।

rktvnews

भारतीय पैरा-एथलीटों ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के अब तक के सबसे अधिक पदकों के साथ इतिहास रचा।

rktvnews

छोटी उम्र में आवाज, रैप और धुन से दुनिया के सामने पहचान बना रहे हैं रियल तनिष्क।

rktvnews

पर्यावरण, महासागर और मत्स्य पालन के लिए यूरोपीय आयुक्त वर्जिनिजस सिंकेविसियस ने पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू के साथ बातचीत की।

rktvnews

पांचवें 25टी बोलार्ड पुल टग ओजस (यार्ड 339) की लॉन्चिंग।

rktvnews

उज्जैन:बाबा महाकाल को केसरयुक्त रंग का जल अर्पित कर प्रतीकात्मक रुप से मनाया गया रंग पंचमी का त्यौहार।

rktvnews

Leave a Comment