RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा भोजपुर द्वारा 13 जुलाई को विधानसभा मार्च की तैयारी के लिए समीक्षात्मक बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे बिहार सरकार के अक्षमता, बढे हुए भ्रष्टाचार, शिक्षक भर्ती नियमालवी मे बदलाव के खिलाफ बिहार प्रदेश द्वारा राजव्यापी आंदोलन ‘विधानसभा मार्च’ की तैयारी के लिए जिला कार्यालय मे समीक्षा बैठक की गई।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी कौशल यादव ने किया। विधानसभा मार्च की तैयारी के जिले भर से अधिक से अधिक कार्यकताओ और समर्थकों को पटना जाने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विधानसभा मे बैठक की गई थी,जिसमे सभी 32 मंडलो के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो को जिम्मेदारी दी गई है।
आज तैयारी समीक्षा बैठक मे उपस्थित जिला पदाधिकारिगण, विधानसभा प्रभारियो ने तैयारी को लेकर अपनी बात रखी। सभी ने कहा कि तैयारी पूरी कर ली गई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा मार्च मे भोजपुर जिला से दस हजार से अधिक कार्यकताओ का हुजूम विभिन्न साधनो के माध्यम से गाँधी मैदान पहुंचेंगे और वहाँ से अपराध,भ्रष्टाचार और शिक्षक भर्ती नियमावली के खिलाफ भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकलेगा।
बड़हरा विधायक ने कहा कि भोजपुर जिला आंदोलन की भूमि है और जिले से कार्यकताओ का हुजूम बिहार की भ्रष्ट सरकार का चूल हिला देंगी।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकताओ को विभिन्न साधनो से पटना चलेंगे और उनके लिए भोजन की भी ब्यवस्था की गई है।
इसी प्रकार सभी विधानसभा से हजारो कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे।
बैठक मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह,मुक्तेश्वर ओझा, विजय सिंह,सीडी शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, धीरेन्द्र सिंह,कौशल यादव,अखिलानंद ओझा, वंदना राजवंशी, सतीश भट्ट,प्रेम पंकज ललन,नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा,मधु मिश्रा, संजय कुमार सिंह,विनय बेलाऊर, संतोष चंद्रवंशी,रमेश कुमार कर्ण,रितु राज,विभु जैन,आदित्य सिंह आदि थे।

Related posts

विहंगम योग समारोह कि तैयारी अंतिम चरण में।

rktvnews

खैरागढ़:विकसित भारत के रंग, कला के संग : खैरागढ़ संगीत विवि में कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में पलामू टाईगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में अवस्थित 3 गाँवो के ग्रामीणों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने में सहयोग नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की कटेगी बिजली।

rktvnews

मध्य प्रदेश में एनटीपीसी आरईएल की 630 मेगावाट बरेठी सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी गई।

rktvnews

Leave a Comment