RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निदेशालोक में आपूर्ति/ राज्य खाद्य निगम/ सहकारिता एवं मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

मधेपुरा/ बिहार 07 जुलाई।जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निदेशालोक में आपूर्ति/ राज्य खाद्य निगम/ सहकारिता एवं मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता, मधेपुरा रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह ने किया । समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि संबंधित सभी अधिकारी नियमित रूप से लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण करेंगे । अधिकारी इस बात का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे के लाभुकों को उचित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न की उपलब्धता हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाली दुकानदार के विरूद्ध कठोर कानून कार्रवाई की जाएगी एवं उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा । अपर समाहर्ता सिंह ने कहा कि खाद्यान का वितरण बढ़ाने, लंबित राशन कार्ड आवेदनों को निष्पादित करने ,डुप्लीकेट राशन कार्ड को जांच उपरांत रद्द करने तथा आधार सीडिंग कार्य को तत्परता से पूर्ण करने किया जाय । साथ ही रिक्त डीलरों की बहाली अविलंब किया जाएगा इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। टीपीडीएस गोदाम कुमारखंड, बिहारीगंज एवं उदाकिशुनगंज के पहुंच पथ, प्लेटफार्म, बरामदा मरमति कार्यों की समीक्षा के क्रम में जिला प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि इसकी मरम्मति कार्य अविलंब कराना सुनिश्चित करेंगे ।अधिप्राप्ति वर्ष 2022-23 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति गेहूं अधिप्राप्ति रवि विपणन वर्ष 2023-24 बिहार राज्य फसल सहायता योजना (रबी) 2023 हेतु कृषकों का ऑनलाइन निबंधन पैकस कंप्यूटराइजेशन की समीक्षा कर जिला सहकारिता पदाधिकारी को उठाव एवं भुगतान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया । मध्यान्ह भोजन योजना के लिए खाधान को नियमित उठाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Related posts

18 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भारत मंडपम के शिल्प बाजार के ट्राइब्स इंडिया पैवेलियन में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए जनजातीय कला और कलाकृतियों की विस्तृत श्रंखला प्रदर्शित की गई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 अप्रैल 24

rktvnews

दुमका:दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

बिहार: बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने किया अंचल कार्यालय ब्रह्मपुर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके राजेश्वर प्रसाद के निधन पर ऑनलाइन शोक सभा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment