RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

आई सी डी एस की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

मधेपुरा/ बिहार 07 जुलाई।झल्लू बाबू सभागार, मधेपुरा में शुक्रवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,आई.सी.डी.एस., मधेपुरा की अध्यक्षता में आई.सी.डी.एस की समीक्षात्मक बैठक की गई।

बैठक में आई.सी.डी.एस अंतर्गत संचालित सभी छः सेवाएँ के साथ-साथ अन्य योजनाएं यथा-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, आधार पंजीकरण, आंगनबाडी केंद्र भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करना, पोषण ट्रैकर पर गृह भर्मण, वृद्धि निगरानी, समुदाय आधारित गतिविधि, VHSND, की समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका को लक्ष्य के अनुरूप आंगनबाडी केंद्र का निरीक्षण करने , पोषण ट्रैकर पर सभी गतिविधियों का शतप्रतिशत अपलोडिंग करने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत योग्य लाभुकों के पंजीकरण हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से समन्वय कर MCTS/RCH ID प्राप्त करने, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों को पंजीकृत करते हुए पिछले वित्तीय वर्ष में 0 से 1 वर्ष तक के लाभुकों का 1 से 2 वर्ष में पंजीकरण करने का निदेश दिया गया। सभी प्रकार के अपलोडिंग कार्य में प्रखंड समन्यवक एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर को विशेष अभिरुचि लेते हुए शतप्रतिशत अपलोडिंग करने का निदेश दिया गया। सभी सीडीपीओ को सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं प्रखंड समन्यवक का पिछले तीन माह का रैंकिंग निकालकर जिला प्रोग्राम कार्यालय में उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। डीपीओ द्वारा बताया गया कि जिस महिला पर्यवेक्षिका एवं प्रखंड समन्वयक का परफॉर्मेन्स होगा ऐसे कर्मी पर अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

Related posts

मध्यप्रदेश: जल-स्त्रोतों के आस-पास वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल “विश्व मानक दिवस 2025” के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

गया:राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र नींबूवाला, गढ़ी कैण्ट में “विश्व मानक दिवस“ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 में भारत के अगले चरण की विकास जरूरतों के अनुरूप इस क्षेत्र की व्‍यापक समीक्षा करने के लिए विकसित भारत के बैंकिंग पर उच्‍च स्‍तरीय समिति गठित करने का प्रस्‍ताव है।

rktvnews

राज्य स्तरीय आयोजनों का बेहतर समन्वय से हो भव्य एवं समुचित क्रियान्वयन – मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment