RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पीएनबी मंडल कार्यालय प्रमुख अनिल कुमार का बिदाई समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 06 मई। आज आरा मंडल के मंडल प्रमुख श्री अनिल कुमार के अहमदाबाद मंडल में स्थानान्तरण के अवसर पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन सम्मेलन कक्ष में हुआ | श्री कुमार सहायक महाप्रबंधक ने दिनांक 31 मई , 2021 को आरा मंडल के मंडल प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला | अपने कार्यकाल में पूरे मंडल का संचालन कुशलता से किया| इनके कार्यकाल के दौरान आरा मंडल आवंटित बजट के लक्ष्यों को प्राप्त करता हुआ शिखर तक पहुंचा| खुदरा ऋण हो या एनपीए खातों में वसूली हो, इनके कुशल संचालन से मंडल ने बेहतरीन कार्य किया | सरकार द्वारा प्रायोजित समस्त योजनाओं में आरा मंडल का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा| मंडल प्रमुख ने ग्राहकों की सुविधा से लेकर बैंक के कारोबार को संवृद्ध करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया| मंडल प्रमुख की अध्यक्षता में आरा मंडल टैब बैंकिंग में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान, कार ऋण में सातवें स्थान, पीपीएफ में प्रथम स्थान , केयर स्वास्थ बीमा में प्रथम स्थान पर रहा|
समारोह में पूरे मंडल के स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ भोजपुर, बक्सर और कैमूर के एलडीएम, शाखाओं के शाखा प्रमुख उपस्थित रहें| विदाई के दौरान समस्त स्टाफ सदस्य भावुक रहें| आयोजन के दौरान उप मंडल प्रमुख श्री रविन्द्र कुमार राय ने मंडल प्रमुख को अगले कार्यभार हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंडल प्रमुख ने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी से कार्य का निर्वाहन करते हुए आरा मंडल का परचम पूरे देश में लहराया हैं, इसी क्रम में उन्होंने कहा कि उनके कार्य के प्रति कर्मठता तथा कर्तव्य परायणता अविस्मरणीय है| समारोह में उपमंडल प्रमुख श्री रविन्द्र कुमार राय, मुख्य प्रबंधक श्री अजीत कुमार , मुख्य प्रबंधक श्री आशीष कुमार, मुख्य प्रबंधक मो. अकील जावेद खान उपस्थित रहें| मंच का संचालन श्री नरेश प्रसाद , वरिष्ठ प्रबंधक ने बहुत खूबसूरती से किया| अंत में श्री अजित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समरोह का समापन किया।

Related posts

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान की सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने किया Geo-Tagging & Geo-Fencing, Yuktdhara के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया।

rktvnews

बक्सर:लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ले बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के विडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम और एसपी हुए सम्मिलित।

rktvnews

कोलकाता:‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:सावन मनभावन कार्यक्रम में मल्हार व कजरी गायन की प्राचीन परंपरा:संगीतज्ञ दिनेश पांडेय

rktvnews

Leave a Comment