RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)02 सितंबर।उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर सोमवार को जिला समाहरणालय स्थित टाउन हॉल में सोमवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय 01.09.2025 से 03.09.2025 तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदुप्रभा खलखो सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत रामगढ़ जिले में आदिवासी बहुल 92 गावों यथा पतरातू प्रखंड 63, गोला प्रखंड 15, मांडू प्रखंड 10, रामगढ़ प्रखंड 3 चितरपुर प्रखंड 1 का चयन किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एवं आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, विद्युतिकरण, मोबाइल कनेक्टिविटी, मोबाइल मेडिकल यूनिट्स, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन, आधार कार्ड निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत छात्रावास तथा क्लासरूम का निर्माण, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स, ट्राइबल मार्केटिंग सेंटर्स का निर्माण वन अधिकार पट्टा से आच्छादित व्यक्तियों को कृषि पशुपालन मत्स्य पालन से जोड़ने सहित 25 से अधिक योजनाओं का सैचुरेशन मोड में विभिन्न विभागों के द्वारा क्रियान्वित किया जाना है।
प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों एवं CSO के द्वारा उपस्थित सभी विभागों के प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं कर्मियों को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ देने हेतु किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई, जो अगले चरण में प्रखंड स्तर पर गांव स्तरीय मास्टर ट्रेनों को प्रशिक्षण देंगे।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं CSO के द्वारा प्रशिक्षण का पहला दिन विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों के समस्याओं को रेखांकित किया गया है एवं समस्याओं का निराकरण हेतु प्रशासन द्वारा कन्वर्जन के माध्यम से निदान को दर्शाया गया है।
आदि कर्मयोगी अभियान अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों के व्यक्तियों एवं संस्थाओं के उत्थान हेतु प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहा एक सशक्त अभियान है, इसे सभी राज्यों में लागू किया जा रहा है।

Related posts

भोजपुर: विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने हाऊसिंग कॉलोनी में किया पीसीसी सड़क का विधिवत उद्घाटन।

rktvnews

सी-डॉट और सीएसआईआर-एनपीएल ने क्लासिकल और क्वांटम संचार में सहयोगात्मक अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

जिला स्तरीय स्टीयरिंग – सह-मॉनीटरिंग कमिटी की बैठक संपन्न!मध्याहन भोजन का हो समय समय पर मॉनीटरिंग:उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता

rktvnews

गढवा:अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोक थाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जन्मोत्सव कन्या रत्न सामान अभियान शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment