RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सतर्कता दिवस पर जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया संकल्प:सचिव डा सुनीता

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अप्रैल।18 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भोजपुर जिले में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्यरत संस्था दिशा एक प्रयास ने जिला प्रशासन के सहयोग से “सतर्कता दिवस” मनाया और जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध पदाधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक आलोक कुमार गौतम, सीपीओ रवि शंकर वर्मा एवं शक्ति भास्कर, बाल कल्याण समिति भोजपुर के अध्यक्ष अंशुमन जार्ज, सदस्य मनीष कुमार सिंह, रंजन कुमार, अनामिका राय एवं अंकू सिन्हा, महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक कुमार रोहित, जिला मिशन समन्वयक तैयब अहमद, रेडक्रॉस की सचिव डॉ. विभा कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम सहित कई अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संस्था की सचिव डा सुनीता सिंह ने बताया की अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर बाल विवाह की पंचायतों, स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में होते हैं इसलिए इन स्थानों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाकर हजारों लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई जा चुकी है। अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह कराना या उसमें सहयोग करना दंडनीय अपराध है, जिसमें दो वर्ष तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। संस्था का लक्ष्य है कि 2030 से पहले ही भोजपुर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाया जा सकेगा।

Related posts

भोजपुर: चोरी के सामान के साथ चोर गिरफ्तार

rktvnews

चतरा:जिले भर में कुल तीन ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का किया गया स्थापना।

rktvnews

देवघर:सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में उपायुक्त ने कर्मियों के कार्यशैली और उनके योगदान को सराहा।

rktvnews

भोजपुर:बिहार में चल रहे बुलडोजर राज्य के खिलाफ आरा नगर के भाकपा-माले के सभी ब्रांच सचिवों की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

छत्तीसगढ : युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं अनुशासन की भावना को जागृत करता है एनसीसी- मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment