RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने जारी किया बाल विवाह जागरूकता गीत, 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का आह्वान।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)07 मार्च।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक जागरूकता गीत जारी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रशासन एवं समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि वैशाली जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं संस्था प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में एक भी बाल विवाह नहीं होने देना है तथा इसकी सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बताया कि वैशाली जिले में महिला विकास निगम, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं गैर सरकारी संगठन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सहयोग से बाल विवाह के दुष्प्रभावों के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जारी किए गए जागरूकता गीत के बोल है

“याद रखीह तू भूल न जईह,
18 होई लड़की तबे शादी करीह,
21 होई लड़का तबे शादी करीह।”

जिलाधिकारी ने कहा कि यह गीत समाज में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का एक प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि बच्चियों के बचपन को सुरक्षित करना तथा उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए लड़कियों का सशक्तिकरण आवश्यक है, जिसमें बाल विवाह से मुक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा पूर्व में बाल विवाह के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था, जो वैशाली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। अब इस जागरूकता रथ के माध्यम से इस गीत को भी शामिल कर बाल विवाह के विरुद्ध संदेश को और अधिक व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, महिला विकास निगम द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक प्रियंका कुमारी, गीतकार प्रवीण सिंह कुशवाहा तथा स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन वैशाली के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बाल विवाह उन्मूलन के लिए प्रशासन एवं सामाजिक संस्थाओं के समन्वित प्रयासों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Related posts

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को संपूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु निर्गत किये जा रहे आयुष्मान कार्ड की समीक्षा।

rktvnews

बक्सर:वसंत पंचमी महोत्सव: ज्ञान, कला एवं संस्कृति का पर्व।

rktvnews

जबलपुर:बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के 10वीं बार शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम होगा आयोजित: जदयू प्रदेश अध्यक्ष

rktvnews

फिल्म ‘सीलिन’ तुर्की में बाल श्रम और बाल विवाह के मुद्दे को वैश्विक मंच पर ले जाने का प्रयास करती है: निर्देशक, तुफान सिम्सेक्कन

rktvnews

सारण:सभी सरकारी कार्यालयों में 30 नवंबर तक लगाया जायेगा प्री-पेड स्मार्ट मीटर।

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी प्रत्याशी सोनू राय के समर्थन में कल होगा माले के जनप्रतिनिधियों का कन्वेंशन।

rktvnews

Leave a Comment