RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:मुफस्सिल थानान्तर्गत 01 ट्रक में लदा कुल-1750.68 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब माफिया गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 अप्रैल। भोजपुर पुलिस को दिनांक-27/28.04.2024 की रात्रि में समय करीब 01:00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरा मुफस्सिल थानान्तर्गत चित्रसेनपुर गाँव के सामने अवस्थित फोरलेन से 01 ट्रक के माध्यम से शराब माफियाओं के द्वारा भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी एवं शराब तस्कर की गिरफ्तारी हेतु पु०नि० राजीव कुमार सिन्हा, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष आरा मुफस्सिल थाना के नेतृत्व में पु०अ०नि० अजीत कुमार, पु०अ०नि० विजय प्रसाद, कॉस मोबाईल एवं आरा मुफस्सिल थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरा मुफस्सिल थानान्तर्गत चित्रसेनपुर गाँव के सामने अवस्थित फोरलेन पर कारगर वाहन चेकिंग की कार्रवाई की गई, चेकिंग के क्रम में एक 12 चक्का ट्रक से विभिन्न ब्रांड का 8244 बोतल, कुल-1750.68 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में आरा मुफस्सिल थानान्तर्गत कांड दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

गिरफ्तारी

(i) इन्द्रजीत कुमार, पे० मानकी राय, सा०-कोल्हारामपुर, थाना-बड़हरा, जिला-भोजपुर (ii) पंकज कुमार, पे०-गौतम राय, सा० दरियॉवगंज, थाना-डोरीगंज, जिला-छपरा।

बरामदगी

(1) अंग्रेजी शराब-1750.68 लीटर (ii) ट्रक-01 (iii) मोबाईल-02 (iv) नगद-2600/- रूपया

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘Rising India: Amrit Kaal of Unprecedented Growth’ विषय पर PHD Chamber of Commerce and Industry के 118वें वार्षिक सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया

rktvnews

भोपाल:दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : स्पीडी ट्रायल करके दोषियों को किया जायेगा दंडित : हुलास पांडे

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी ने संवैधानिक चेतना की अलख जगाई: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज की महिलाकर्मियों को अनुसूईया महिला सशक्तिकरण क्लब ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment