RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

उपायुक्त अबु इमरान ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सदर अस्पताल चतरा में अधिकारियों के साथ की बैठक!अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

चतरा/झारखंड 06 जुलाई।उपायुक्त अबु इमरान ने आज सदर अस्पताल के सभा कक्ष में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चाइल्ड वार्ड व ट्रॉमा सेंटर के निर्माण सम्बंधित सभी तकनीकी विशिष्टयों की समीक्षा हेतु बैठक की गई।
मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के निर्माण पर चर्चा करते ऑपरेशन थिएटर के विद्युतीकरण, अग्निशमन व्यवस्था, लिफ्ट व्यवस्था, उपयोग में लाये जाने वाले उपकरण व अन्य अनिवार्य विशिष्टियों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चाइल्ड वार्ड व ट्रॉमा सेंटर के निर्माण सम्बंधित सभी अनिवार्य तकनीकी बिंदुओ पर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में प्रयोग में लाई जाने वाली सभी वस्तुओं के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और सभी सुरक्षा मानकों समेत अन्य मानकों का पालन करना सुनिश्चित किया जाए।

सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अबू इमरान सहित अन्य।

बैठक के उपरांत उन्होंने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने चिकित्सकों की रोस्टर ड्यूटी की पंजी,दवा की उपलब्धता, साफ सफाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाओ एवं व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए साफ सफाई और मूलभूत सुविधाओं समेत अन्य सभी सुविधाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। वहीं सदर अस्पताल में निरीक्षण के क्रम उपस्थित मरीज व उनके परिजन से मिल उन्हें मिल रहें सुविधाएं की जानकारी ली।
वहीं मौके पर मीडिया बंधुओं से बातचीत में उन्होंने बताया कि आज का निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है। इसे लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक की गई और उपलब्ध व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई है।
उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज़ अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार, सिविल सर्जन श्यामनन्दन सिंह, जिला परिषद कार्यपालक अभियंता सुरेश राम समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत निर्मित कुआं से रत्नाकर हो रहे हैं आर्थिक रूप से समृद्ध।

rktvnews

भोजपुर:श्रीमद् भागवत कथा श्रवण की दिव्य अनुभूति से भगवान प्राप्त होते है : मधुसूधन जी महाराज

rktvnews

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक टीम के रूप में रखें बेहतर समन्वय, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो अतिरिक्त सतर्कता: मुख्य सचिव

rktvnews

भोपाल में “खाद्य हानि और भोजन की बर्बादी कम करने” पर एप्को और डब्ल्यूआरआई इंडिया की हुई कार्यशाला।

rktvnews

राजस्थान:सौ दिवसीय कार्ययोजना एवं बजट घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:डीएम और एसपी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के उपलक्ष्य मे विभिन्न धार्मिक संयोजकों एवं सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment