RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत निर्मित कुआं से रत्नाकर हो रहे हैं आर्थिक रूप से समृद्ध।

सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से भिंडी, फुलगोभी,हरी मिर्च, बैगन, टमाटर और बरबट्टी की कर रहें हैं खेती धान और मुंगफल्ली की खेती से हो रही है अतिरिक्त आमदनी

जशपुरनगर/छत्तीसगढ़ 16 सितम्बर।जनपद पंचायत फरसाबहार अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा कई रूपों में लोगों का जिन्दगी बदल रहा है। जरूरत के समय रोजगार देने के साथ ही कृषि कार्यों में भी सिंचाई हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत फरसाबहार के कृषक रत्नाकर यादव के जमीन में निर्मित कुआं किया गया है। जिससें कृषक यादव आर्थिक रूप से समृद्धि हो रहे। कुआं निर्माण होने से पानी की सुविधा उपलब्ध हो गई है और किसान रत्नाकर अपने बाड़ी में बरबटटी एवं भिंडी की खेती करके आर्थिक आमदनी अर्जित कर रहें हैं।
फरसाबहार के कृषक रत्नाकर यादव के जीवन में मनरेगा ऐसे ही लाभ लेकर आया है। कृषक रत्नाकर यादव ने बताया कि वे ऐसे किसी योजना की तलाश में थे। जिससे उनका सिंचाई संबंधित समस्या का हल हो सके। इसके लिए उन्होने ने अपने पडोसी रघुराम (मनरेगा मेट) से संपर्क किया जिसके पश्चात् वे कार्यालय फरसाबार में कार्यक्रम अधिकारी से मुलाकात कर योजना के बारे में विस्तृत से जानकारी लिया। फिर ग्राम पंचायत प्रस्ताव के माध्यम से मनरेगा के इंजिनियर के पास प्राक्कलन हेतु जमा किया गया। उसके पश्चात जनपद कार्यालय से उच्च कार्यालय को प्रेषित किया गया। जिसके फलस्वरूप उनका कुआं निर्माण कार्य वर्ष 2021-22 में कुल 2.54 लाख स्वीकृत हुआ था। जिसमें 0.96 लाख मजदूरी तथा 1.56 लाख रूपए सामग्री का था। कुआं निर्माण से कुल 509 मानव दिवस का रोजगार प्राप्त हुआ ।
खेत के किनारे बने कुआं निर्माण से उन्हे कम बारिश की स्थिति में भी फसलों को बचाने का साधन मिल गया है। चुंकि वर्तमान में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण भी आज उनकी फसल अच्छी स्थिति में है। कारण मनरेगा से निर्मित कुआं में पर्याप्त रूप से पानी का भराव है। रत्नाकर यादव ने बताया की वर्ष 2021-22 सें उनका सिंचाई से संबंधित समस्या का समाधान हो गया है। उनका कुआं घर के नजदीक बाडी में होने के कारण वे विभिन्न साग-सब्जियों से अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे हैं। भिंडी से 6 हजार फुलगोभी से 5 हजार, हरी मिर्च से 2 हजार, बैगन से 3 हजार, टमाटर से 7 हजार, बरबट्टी से 2 हजार, एवं धान से अतिरिक्त 10 हजार तथा गर्मी के महिने में मुंगफल्ली से 20 हजार कुल 55-60 हजार की आमदनी प्राप्त हुई है। इस तरह से वे प्रत्येक वर्ष अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। उन्होने महात्मा गांधी नरेगा योजना का सराहना करते हुये अन्य ग्रामीणों से अपील किया गया है कि शासन की योजना से लाभ लेते रहना चाहिए।

Related posts

भोजपुर:पत्रकारों के साहस,समर्पण और स्वप्न को हकीकत में बदलने का इतिहास है हिंदी पत्रकारिता दिवस :प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

आयुष मंत्रालय ने प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू करने की घोषणा की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी!मतदान से पहले मॉकपोल कराया गया,सुबह 11 बजे तक 28.25 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी, की अध्यक्षता में सभी नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ कोषांग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

rktvnews

आरा सांसद ने उपमुख्यमंत्री के समीक्षात्मक बैठक में बाढ़, जमीन सर्वे, होमगार्ड बहाली, स्मार्ट मीटर,95 लाख परिवार को 2 लाख उधमी योजना सहित रोड़, अस्पताल से जुड़े कई सवालों को उठाया और सौपा ज्ञापन।

rktvnews

देश का विकास और सुरक्षा मोदी जी के हाथों में सुरक्षित:पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment