
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त। आरा क्लब में शाहाबाद सिविल सोसाइटी की बैठक एवं प्रेस वार्ता अध्यक्ष डॉ. शशि कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सोसाइटी के संविधान, नियमावली और संगठनात्मक संरचना के प्रारूप पर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों से सुझाव एवं आवश्यक संशोधन आमंत्रित किए गए।
डॉ. शशि कुमार सिंह ने कहा कि सोसाइटी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। शाहाबाद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए भी पहल की जाएगी।
बैठक में प्रो. नंदजी दूबे, प्रो. राम तवाक्य सिंह, डॉ. कमल कुमारी, प्रो. पारस राय, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. विमल कुमार सिंह, अधिवक्ता राजेंद्र दुबे सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
