RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:धैर्य, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से जीवन को सफल बनाना संभव : प्रो. संजय कुमार

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त।महाराजा कॉलेज के पीजी भूगोल विभाग में शनिवार को विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। “सावन के सावन, यादों की बूँदें” थीम पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या प्रो. कनक लता कुमारी, मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार और विभागाध्यक्ष डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्रो. संजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए धैर्य, ईमानदारी और कड़ी मेहनत जरूरी है। प्राचार्या प्रो. कनक लता कुमारी ने विद्यार्थियों को अर्जित ज्ञान और मूल्यों को जीवन में उतारने की सलाह दी।समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। अगस्त कुमार को मि. फेयरवेल और खुशी मिश्रा को मिस फेयरवेल चुना गया। विदाई गीत ने माहौल को भावुक कर दिया। सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटोग्राफ के साथ हुआ।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र किया प्रदान।

rktvnews

चक्रवाती तूफान दाना के पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर टकराने की आशंका के मद्देनज़र भारतीय तटरक्षक बल ने एहतियाती उपाय किए।

rktvnews

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत!लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्धजनों से संपर्क से समर्थन, टिफिन बैठक सहित जनसभा।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोपाल:डा.शिवकुमार दीवान के लघुकथा संग्रह “उम्मीद की किरण” एवं अमित दीवान के आलेख संग्रह “अभिव्यक्ति” का लोकार्पण एवं विमर्श किया गया

rktvnews

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित होने के लिए स्वयं सेविकाओं का चयन शिविर आयोजित हुआ।

rktvnews

Leave a Comment